add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

एक और खिलाड़ी ने छोड़ा PSL, दासुन शनाका की आईपीएल में एंट्री, इस टीम के लिए खेलेंगे

दिसंबर में अबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में दासुन शनाका अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्होंने PSL ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था. वहां लाहौर कलंदर्स ने उन्हें 75 लाख PKR में खरीदा था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 22, 2026 4:34 PM IST

Dasun Shanaka in IPL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से एक और खिलाड़ी ने खुद को अलग कर लिया है. ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद अब श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका भी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़कर आईपीएल का हिस्सा बनेंगे. राजस्थान रॉयल्स ने आने वाले सीजन के लिए दासुन शनाका को साइन किया है. वह टीम में सैम करन की जगह लेंगे.

राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज से इस खबर की पुष्टि की है. अधिकारी ने बताया कि हमने दासुन शनाका को साइन कर लिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले दिसंबर में अबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में दासुन शनाका अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्होंने PSL ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था. वहां लाहौर कलंदर्स ने उन्हें 75 लाख PKR में खरीदा था.

दासुन शनाका का आईपीएल रिकॉर्ड

दासुन शनाका ने आईपीएल में सिर्फ तीन मैच खेला है. वह आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए थे. उन्होंने तीन मैच में 28 रन बनाए थे.

सैम करन चोटिल होकर बाहर

27 साल के सैम करन पहली बार राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने थे. राजस्थान रॉयल्स ने पिछले नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक ट्रेड के ज़रिए उन्हें खरीदा था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने सैम करन और भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को दे दिया था. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को ग्रोइन में चोट लगने की आशंका है, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड:

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, अमन राव पेराला, ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रवि सिंह, डोनोवन फेरेयरा, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, युधवीर सिंह चारक, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा