- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rajasthan Royals tie up with BCCI to offer sports marketing course for IPL players
बीसीसीआई के साथ मिलकर IPL खिलाड़ियों के लिए खेल मार्केटिंग का कोर्स कराएगा राजस्थान रॉयल्स
पहले समूह के खिलाड़ियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार एनसीए बीसीसीआई के जरिये राजस्थान रॉयल्स के साथ मिलकर आईपीएल के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के बड़े समूह के लिये यह कोर्स चलाएगा
Published On Jul 02, 2020, 09:05 AM IST
Last UpdatedJul 02, 2020, 09:05 AM IST
पेशेवर क्रिकेटरों को संन्यास लेने के बाद किसी अन्य कार्य के लिये तैयार करने के प्रयास के तहत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ मिलकर आईपीएल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के लिये खेल मार्केटिंग कोर्स की पेशकश करेगा।
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) इस कोर्स में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ियों की सूची साझा करेगा। इस कोर्स से खिलाड़ियों को भविष्य में फायदा मिल सकता है।
करार तभी खत्म होगा जब ऐसा करना VIVO नहीं बल्कि हमारे हित में होगा: BCCI
पहले समूह के खिलाड़ियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार एनसीए बीसीसीआई के जरिये राजस्थान रॉयल्स के साथ मिलकर आईपीएल के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के बड़े समूह के लिये यह कोर्स चलाएगा।
यह आस्ट्रेलिया के डीकिन विश्वविद्यालय और डीकिन कंपनी के तहत सहयोगी प्रमाणपत्र कार्यक्रम होगा जिसके लिये राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी उन खिलाड़ियों की सूची तैयार कर रहा है जो इस कोर्स में हिस्सा लेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य संचालन अधिकारी जैक लुश मैकक्रम ने कहा, ‘हम वर्तमान और पूर्व आईपीएल खिलाड़ियों के लिये मानार्थ तौर पर ऑनलाइन खेल मार्केटिंग कोर्स को लेकर बीसीसीआई के जरिये एनसीए के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। ’