RR vs MI: मुंबई का विजय रथ जारी, राजस्थान को घर में मिली करारी हार

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Edited By : Saurav Kumar |May 01, 2025, 06:19 PM IST

Published On May 01, 2025, 06:19 PM IST

Last UpdatedMay 01, 2025, 06:19 PM IST

RR vs MI: आईपीएल के 50वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने विजयरथ को जारी रखा है. मुंबई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में जाकर 100 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुंबई इंडियंस की इस सीजन की छठी जीत है. मुंबई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया.

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को मैच में मजबूत शुरुआत मिली. मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने 61 और रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली. इन दोनों के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की पारी खेलकर मुंबई के स्कोर को 217 तक पहुंचाया. 218 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम रन चेज में बुरी तरह पिछड़ गई और पूरी टीम सिर्फ 117 रन बनाकर सिमट गई.

Follow Updates here:

RR vs MI Live: राजस्थान को लगा पांचवां झटका, हेटमायर आउट

राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका लग चुका है टीम को यह झटका शिमरन हेटमायर के रूप में लगा है. वह बुमराह के दूसरे शिकार बने.

RR vs MI Live: राजस्थान को लगा चौथा झटका, पराग आउट

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम को चौथा झटका कप्तान रियान पराग के रूप में लगा है.

RR vs MI Live: राजस्थान को लगा तीसरा झटका, नितीश आउट

राजस्थान रॉयल्स को लगा तीसरा झटका. टीम को यह झटका नितीश राणा के रूप में लगा है.

RR vs MI Live: राजस्थान को लगा दूसरा झटका, जायसवाल आउट

राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका लग चुका है. वैभव के बाद यशस्वी जायसवाल भी पवेलियन लौट गए हैं. जायसवाल बोल्ट का शिकार बने.

RR vs MI Live: राजस्थान को लगा पहला झटका, वैभव बना खाता खोले आउट

वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार शतक ठोका था मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए.

RR vs MI Live: राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू, जायसवाल और वैभव क्रीज पर

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं.

RR vs MI Live: मुंबई ने राजस्थान को दिया 218 रन का टारगेट, रोहित, रिकल्टन ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 218 रन का बड़ा टारगेट दिया. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 53, रिकल्टन ने 61 रन की पारी खेली.

RR vs MI Live: राजस्थान ने मुंबई को दिया दूसरा झटका, रोहित लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है. रोहित 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

RR vs MI Live: मुंबई को लगा पहला झटका, रिकल्टन आउट

मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत के बाद आखिरकार पहला झटका लग चुका है. टीम को पहला झटका 116 रन के स्कोर पर रायन रिकल्टन के रूप में लगा है. रिकल्टन 61 रन बनाकर आउट हुए.

RR vs MI Live: 100 के पार मुंबई, रोहित और रिकल्टन का प्रहार जारी

मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में 108 रन बना लिए हैं. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक ठोका है. रोहित के अलावा रिकल्टन भी अर्धशतक लगा चुके हैं.

RR vs MI Live: मुंबई की धमाकेदार शुरूआत, रोहित और रिकल्टन का धमाका

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान के खिलाफ धमाकेदार आगाज किया है. मुंबई ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए 58 रन जड़ दिए हैं. टीम के लिए रोहित शर्मा 26 और रिकल्टन 31 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

RR vs MI Live: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रिकल्टन और रोहित क्रीज पर

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. टीम के रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा क्रीज पर उतरे हैं.

RR vs MI Live: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Editor's Pick