add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2025: रजत पाटीदार होंगे आरसीबी के नए कप्तान, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का नाम ऐलान कर दिया है. रजत पाटीदार ने साल 2021 से टीम के लिए तीन सीजन खेले हैं, उन्होंने 27 मैचों में 158.85 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 13, 2025 2:34 PM IST

RCB Captain for IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तान का नाम ऐलान कर दिया है. रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई है. रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आठवें कप्तान बने हैं.

रजत पाटीदार के अलावा विराट कोहली के भी कप्तान बनने की चर्चा थी, मगर टीम मैनजमेंट मे रजत पाटीदार को यह जिम्मेदारी सौपी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. टीम निदेशक मो बोबट, मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर की मौजूदगी में रजत पाटीदार को कप्तान घोषित किया गया. साल 2021 में फ़्रैंचाइजी में शामिल होने के बाद रजत पाटीदार ने टीम के लिए तीन सीजन खेले हैं और 27 मैचों में 158.85 की स्ट्राइक रेट से 799 रन बनाए हैं. 31 साल के रजत पाटीदार ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रजत पाटीदार को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने रिटेन किया था. रजत पाटीदार सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे, उन्‍होंने नौ पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 के स्‍ट्राइक रेट से 428 रन बनाए. विजय हज़ारे ट्रॉफी में उन्‍होंने 56.50 की औसत और 107.10 के स्‍ट्राइक रेट से 226 रन बनाए.

रजत पाटीदार का आईपीएल करियर

रजत पाटीदार साल 2021 में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा बने थे. उन्होंने आईपीएल के 27 मैच में एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 799 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 158.85 का है. साल 2024 में रजत पाटीदार का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 2024 में 15 मैच की 13 इनिंग में 395 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल था. आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2024 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था.

आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने पाटीदार को कप्तान बनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, रजत में सादगी है, वह अपने आस-पास के लोगों की परवाह करता है, हमने करीब से देखा है कि उसने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया है, हमें यह बहुत पसंद आया. पाटीदार डु प्लेसी की जगह लेंगे जिन्हें 2022 से 2024 तक टीम की कप्तानी करने के बाद रिलीज कर दिया गया था. दक्षिण अफ्रीकी के 40 वर्षीय डु प्लेसी आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे.