• Home
  • News
  • Rajat Patidar Creates History With his Smashing 93 Runs Innings in IPL 2026 Qualifier 1 Breaks Riyan Parag and Virat Kohli Record

IPL 2026: 'धमाकेदार-पाटीदार', RCB के कप्तान की आतिशी पारी, तोड़ डाले रियान पराग और विराट कोहली के रिकॉर्ड

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के पहले क्वॉलिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धुआंधार पारी खेली. इस पारी के दम पर उनकी टीम ने 254 का स्कोर बनाया. अपनी पारी में पाटीदार ने कई रिकॉ़र्ड तोड़ डाले.

Edited By : Bharat Malhotra |May 27, 2026, 09:37 AM IST

Published On May 27, 2026, 09:37 AM IST

Last UpdatedMay 27, 2026, 09:37 AM IST

Rajat Patidar Breaks many records in one ipl innings

रजत पाटीदार ने एक पारी में तोड़ डाले कई रिकॉर्ड (तस्वीर- आईएएनएस)

नई दिल्ली: मंगलवार, 26 मई इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वॉलिफायर मैच खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन, धर्मशाला में खेला गया. इस मैच में बेंगलुरु ने 92 रन से जीत हासिल की. और इसके साथ ही लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई. बेंगलुरु की जीत में उसके कप्तान रजत पाटीदार की अहम भूमिका रही. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धमाकेदार खेल दिखाया. सिर्फ 33 गेंद पर 93 रन की नाबाद पारी खेलने वाले पाटीदार ने इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पाटीदार की पारी के दम पर बेंगलुरु की टीम ने 5 विकेट पर 254 रन का स्कोर बनाया.

गुजरात के लिए आरसीबी का यह स्कोर काफी ज्यादा रहा. जैबक डफी, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की पेस तिकड़ी ने कमाल का खेल दिखाया. और गुजरात को शुरुआती झटके दिए. टीम ने एक वक्त पर 51 के स्कोर पर पांच विकेट खो दिए थे. इसके बाद 88 पर टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. राहुल तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आजमाया. तेवतिया ने 68 रन की पारी खेली. हालांकि यह काफी नहीं रहा. गुजरात की टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 9 छक्के लगाए. इसके साथ ही आईपीएल 2026 में उनके छक्कों की संख्या 41 हो गई है. और वह एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पाटीदार ने रियान पराग के रिकॉर्ड को तोड़ा. पराग ने साल 2023-24 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सीजन में 40 छक्के लगाए थे.

टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

बल्लेबाजटीमटूर्नामेंटमैचरनछक्केसीजन
1रजत पाटीदाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएल14*486*41*2026
2रियान परागअसमसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी10510402023-24
3श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्सआईपीएल17604392025
4विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुआईपीएल16973382016
5क्रिस गेलजमैका तलावासकैरेबियन प्रीमियर लीग13425372016
6क्रिस गेलजमैका तलावासकैरेबियन प्रीमियर लीग10430332015
7ईशान किशनझारखण्डसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी10517332025-26
8डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबादआईपीएल17848312016
9निकोलस पूरनएमआई अमीरातआईएल टी2010354312023-24
10रजत पाटीदारमध्य प्रदेशसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी10428312024-25

इतना ही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बतौर कप्तान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने बीते सीजन बनाए गए श्रेयस अय्यर के रिकॉर्ड को तोड़ा. पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए अय्यर ने 17 मैचों में 39 छक्के लगाए थे. पाटीदार ने उनसे 3 मैच कम खेलते हुए अपना नाम लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा लिया है.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

रैंकबल्लेबाजटीममैचरनछक्केसीजन
1रजत पाटीदाररॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु14*486*41*2026
2श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स17604392025
3विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु16973382016
4डेविड वॉर्नरसनराइजर्स हैदराबाद17848312016
5महेंद्र सिंह धोनीचेन्नई सुपर किंग्स16455302018
6केएल राहुलपंजाब किंग्स13626302021
7केएल राहुललखनऊ सुपर जायंट्स15616302022
8श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स14498302026
9शुभमन गिलगुजरात टाइटंस14*616*30*2026*
10एडम गिलक्रिस्टडेक्कन चार्जर्स16498292009

इस पारी में पाटीदार ने विराट कहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वह आईपीएल के लिए एक आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए. पाटीदार ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा. कोहली ने साल 2016 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए कुल 38 छक्के लगाए. उस सीजन में कोहली ने 973 रन बनाए थे.

RCB के लिए एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

रैंकबल्लेबाजमैचरनसिक्ससीजन
1रजत पाटीदार14*486*41*2026*
2विराट कोहली16973382016
3फाफ डु प्लेसिस11567272023
4विराट कोहली16505232015
5विराट कोहली16634222013

पाटीदार इस मैच में नाबाद 93 रन बनाए. वह सेंचुरी नहीं बना पाए. अगर वह एक शतक लगा लेते तो वह आईपीएल प्लेऑफ में दो सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते. इससे पहले साल 2022 में पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी.

हालांकि 92 रन से मिली हार के बाद भी गुजरात की टीम के पास अभी फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. क्वॉलिफायर 2 में उसे एलिमिनेटर (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स) के विजेता से खेलना होगा. एलिमिनेटर मैच आज न्यू चंडीगढ़ में होगा.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick