नहीं मिला खरीदार पर एलिमिनेटर में यूं छा गए रजत पाटीदार

रजत पाटीदार को आईपीएल 2022 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। वह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर आए लेकिन उन्होंने टीम की किस्मत बदल दी।

Edited By : Bharat Malhotra |May 26, 2022, 11:20 AM IST

Published On May 26, 2022, 11:20 AM IST

Last UpdatedMay 26, 2022, 11:20 AM IST

रजत पाटीदार ने बुधवार को इतिहास रच दिया। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वह प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्टड खिलाड़ी बन गए। कुछ समय पहले तक उन्हें बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते थे लेकिन अब हर किसी की जुबां पर उनका नाम है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज में तीन महीने पहले तक किसी टीम को दिलचस्पी नहीं थी। लेकिन इसी खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की किस्मत को नया मोड़ दिया है। इसी साल फरवरी में हुई प्लेयर्स के मेगा-ऑक्शन में किसी भी फ्रैंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जी, आज जिस पाटीदार के नाम के चर्चे हैं उस समय किसी को उनमें रूचि नहीं थी। वह 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। बीते साल उन्होंने चार मैच भी खेले। और उनका हाईऐस्ट स्कोर 71 था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. हालांकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाटीदार को अगर किसी ने नहीं खरीदा था तो वह बैंगलोर की टीम में पहुंचे कैसे। असल में लवनीत सिसौदिया की चोट की वजह से पाटीदार को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया। यह किस्मत की बात थी कि पाटीदार टीम में शामिल हुए। और उन्होंने एलिमिनेटर में शानदार सेंचुरी लगाई।

मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान बातचीत में पाटीदार ने कहा, ‘जब मैंने गेंद को अच्छा टाइम किया तब मेरा पूरा फोकस गेंद पर था। पावरप्ले के आखिरी ओवर में जब क्रुणाल पंड्या मुझे गेंदबाजी कर रहे थे तब मेरा ऐग्जिक्यूशन बहुत अच्छा था। इसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और मैंने कुछ अच्छे शॉट खेले। मैंने कभी दावब महसूस नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि मुझे यकीन था कि मैं जो डॉट बॉल खेल रहा हूं उनकी भरपाई कर सकता हूं। 2021 के बाद मैं अपने क्लब के लिए खेलने के लिए बिजी था। 2021 के बाद मुझे चुना नहीं गया लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं था।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick