अब वक्त आ गया कि इस RCB स्टार को मिले टीम इंडिया में मौका, पूर्व ओपनर ने की वकालत

भारत को इसी महीने आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है. इस टीम में एक खिलाडी को शामिल नहीं किए जाने को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर ने निराशा जताई है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 16, 2026, 09:34 AM IST

Published On Jun 16, 2026, 09:34 AM IST

Last UpdatedJun 16, 2026, 09:34 AM IST

नई दिल्ली: रजत पाटीदार ने लगातार दो बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी कप्तानी में आरसीबी सिर्फ तीसरी टीम बनी जिसने अपने आईपीएल खिताब की रक्षा की. इसके बाद माना रहा था कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए टीम इंडिया का दरवाजा खुल सकता है. लेकिन सिलेक्टर्स का सोचना कुछ अलग था और उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पाई. और पूर्व भारतीय ओपनर सदागोपन रमेश भी इस बात से हैरान हैं. रमेश हैरान हैं कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रजत पाटीदार को मौका क्यों नहीं मिली है.

पाटीदार की न सिर्फ कप्तानी अच्छी रही बल्कि बल्ले से भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा. उन्होंने आईपीएल 2026 में उन्होंने 42 के औसत से 501 रन बनाए. आईपीएल 2026 में खेले 15 मैचों में उनका स्ट्राइक-रेट भी 192.69 का रहा. हालांकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जो टीम चुनी गई उसमें आरसीबी का कोई भी खिलाड़ी नहीं था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- ‘ए सालानू कप नामडू’ RCB के डबल धमाके के बाद इमोशनल हुए रजत पाटीदार

रजत पाटीदार का आईपीएल करियर

सीजनमैचपारीरनसर्वाधिकऔसतस्ट्राइक-रेट10050
2026151450193*41.75192.6905
202515143126424.00143.7702
IPL में कुल57521612112*33.58164.48114

पाटीदार के समर्थन में बोले सदगोपन रमेश

पाटीदार को टीम में नहीं शामिल किए जाने पर रमेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा, ‘श्रेयस अय्यर को आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम का कप्तान बनाया गया. लेकिन यहां यह भी सवाल है कि आखिर दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम आरसीबी में से कोई भी खिलाड़ी भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में नहीं है. अब वक्त आ गया है कि पाटीदार को कम-से-कम एक खिलाड़ी के तौर पर ही भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया जाता. अगर यह भी नहीं तो कम-से-कम भारत ए के दौरों के लिए पाटीदार के नाम पर कप्तान के तौर पर विचार किया जाता.’

महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद पाटीदार सिर्फ तीसरे कप्तान रहे जिन्होंने लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता. धोनी ने साल 2010 और 2011 और रोहित ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार आईपीएल जीता.

इसे भी पढ़ें- बल्ले से मचाया गदर ! आईपीएल के इन स्टार्स की टीम इंडिया में एंट्री तय

रमेश बोले- पडिक्कल के साथ भी नहीं हुआ न्याय

भारत को आयरलैंड दौरे पर दो टी20 इंटरनेशनल और इंग्लैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. इन दौरों के लिए घोषित टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिली है.

सदागोपन रमेश का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के साथ थोड़ा कड़ा फैसला लिया गया है. क्योंकि टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए साई सुदर्शन को तरजीह दी. पडिक्कल अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट मैच के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया था लेकिन वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे.

भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

मैचतारीखसमयमैदान
भारत बनाम आयरलैंड, पहला T20I26 जून, 20267:30 PMबेलफास्ट
भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा T20I28 जून, 20267:30 PMबेलफास्ट
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I01 जुलाई, 202610:00 PMचेस्टर-ली-स्ट्रीट
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I04 जुलाई, 20267:00 PMमैनचेस्टर
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I07 जुलाई, 202610:00 PMनॉटिंगम
भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I09 जुलाई, 202610:00 PMब्रिस्टल
भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवां T20I11 जुलाई, 20267:00 PMसाउथैम्टन
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI14 जुलाई, 20263:30 PMबर्मिंगम
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI16 जुलाई, 20265:30 PMकार्डिफ
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI19 जुलाई, 20263:30 PMलंदन, लॉर्ड्स

इंग्लैंड-आयरलैंड T20 सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम

इंग्लैंड T20 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick