- Home
- News
- Rajeev Shukla appeals ICC to take steps to save cricket in West Indies as not even 50 fans are coming to watch
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच देखने 50 लोग भी नहीं आए स्टेडियम, राजीव शुक्ला बोले...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जमैका में खेला जा रहा है।
Published On Sep 01, 2019, 07:51 PM IST
Last UpdatedSep 01, 2019, 07:51 PM IST
team india @ AFP
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला जमैका में खेला जा रहा है। जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक और छह विकेट हॉल के चलते भारतीय टीम मैच में मजबूत स्थिति में है, लेकिन इसके बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्ला खुश नहीं हैं। कारण है विंडीज के मैदानाें पर फैन्स की गैरमौजूदगी।
पढ़ें:- बुमराह के गेंदबाजी एक्शन के आलोचकों पर भड़के सुनील गावस्कर
जमैका के सबीना पार्क मैदान में मैच देखने के लिए 50 लोग भी मौजूद नहीं हैं। राजीव शुक्ला ने अपने ट्विटर पर लिखा, “मैं हैरान हूं कि भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान 50 लोग भी मौजूद नहीं हैं, जबकि विंडीज में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं।”
उन्होंने आगे लिखा, “आईसीसी को वेस्टइंडीज में क्रिकेट के प्रति खत्म होते लोगों के रुझान पर कुछ करना चाहिए। विंडीज क्रिकेट को भी इस संबंध में अपनी कमर कस लेनी चाहिए”
I am shocked to see that not even 50 people are watching india-West indies test match while these areas are full of migrated Indians @ICC must do something Looks cricket is dying in Caribbean islands @windiescricket should pull-up the socks @BCCI
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) September 1, 2019
पढ़ें:- विकेट काफी मददगार था इसलिए साधारण गेंदबाजी की: बुमराह
बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में हाशिए पर है और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद है। विंडीज के युवा खिलाड़ी टेस्ट और वनडे के मुकाबले टी20 क्रिकेट को तरजीह देते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में खेलने की जगह विभिन्न देशों की टी20 लीग में खेलना ज्यादा पसंद करते हैं।