- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rajeshwari Gaikwad: Whenever I step on the ground, it feels like my father is watching me
'जब भी मैदान पर कदम रखती हूं, लगता है कि मेरे पिता मुझे देख रहे हैं'
टीम इंडिया की राजेश्वरी गायकवाड़ के पिता का निधन उनके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद ही हो गया था।
Published On Jul 31, 2017, 09:53 AM IST
Last UpdatedJul 31, 2017, 09:53 AM IST
महिला क्रिकेट टीम की सदस्य राजेश्वरी गायकवाड़ आईसीसी विश्व कप से लौटने के बाद टीम के प्रति लोगों का उत्साह देखकर काफी खुशी हैं लेकिन इस समय में उन्हें अपने पिता की कमी काफी खल रही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लगता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमें क्रिकेट प्रशंसकों और मीडिया इस तरह की प्रतिक्रिया मिलेगी। काश मेरे पिता यह सब देखने के मौजूद होते। मुझे लगता है कि उन्हें सबसे ज्यादा गर्व होता।’’ भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिये डेब्यू करने के बाद ही उन्होंने अपने पिता शिवानंद को गंवा दिया जो उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हर दिन उनकी कमी महसूस होती है। मेरे पिता का 2014 में निधन हो गया, जो मेरे भारत के लिये डेब्यू के तुरंत बाद था। मैं श्रीलंका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने के बाद लौटी थी और उनका निधन हो गया। जब मैं मैदान पर कदम रखती हूं तो मुझे लगता है कि वह कहीं से मुझे देख रहे हैं।’’ राजेश्वरी ने महिला विश्व में शानदार प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उनके बेहतरीन पांच विकेट हॉल की मदद से भारत ने 186 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। [ये भी पढ़ें: मेरे पिता हमेशा मेरे सबसे बड़े आलोचक रहे हैं: चेतेश्वर पुजारा]
बीजापुर के बारे में बात करते हुए राजेश्वरी की आंखों की चमक बढ़ गयी, उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैं ऐसे ऐतिहासिक स्थान से हूं जो वास्तुकला के लिये मशहूर है लेकिन शायद अब लोग जान गये हैं कि भारत की एक क्रिकेटर वहां रहती है।’’ भारतीय टीम विश्व कप अभियान के बाद वापस आ चुकी हैं और बसीसीसीआई ने कुछ दिन पहले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
