add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI के दोबारा उपाध्यक्ष बनेंगे राजीव शुक्ला, सर्वसम्मति से चयन

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला एक बार फिर बीसीसीआई में अध्यक्ष पद पर अपनी नई पारी खेलेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 17, 2020 10:12 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे. बोर्ड के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पद के लिए उनका चुनाव किया है. शुक्ला इससे पहले एन. श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए इस पद पर काबिज थे. इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) संचालन परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन भी रह चुके हैं.

शुक्ला के नाम का प्रस्ताव दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने रखा, जिसका उत्तराखंड के महिम वर्मा ने अनुमोदन किया. वर्मा ने इस साल के शुरू में यह पद छोड़ दिया था. वर्मा के बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद से ही शुक्ला के इस पद पर आने की संभावना बन गई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

शुक्ला का आधिकारिक चुनाव बीसीसीआई की 24 दिसंबर को अहमदाबाद में होने वाली वार्षिक आम बैठक के दौरान किया जाएगा. इसके अलावा आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल और खैरूल जमाल (मैमोन) मजूमदार 2 सदस्य हैं, जिन्हें फिर से IPL संचालन परिषद में चुना गया है.

यह भी जानकारी मिली है कि शुक्ला को बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक जरूरी किए गए कूलिंग ऑफ पीरियड में भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योकिं आईपीएल चेयरमैन का पद पदाधिकारी के कार्यकाल में नहीं गिना जाता.