add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

राहुल द्रविड़ से सीखने को बेसब्री से इंतजार कर रहा विदर्भ का ये गेंदबाज

विदर्भ की टीम मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन है।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 22, 2018 5:38 PM IST

विदर्भ को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में दाएं हाथ के मध्‍यम गति के गेंदबाज रजनीश गुरबानी की अहम भूमिका रही थी। रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन का ही नतीजा है कि गुरबानी को आगामी इंग्‍लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravi-shastri-confirms-team-india-has-no-place-for-yo-yo-test-failures-721789″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। गुरबानी टीम इंडिया के इस महान खिलाड़ी से नई चीजें सीखने के लिए उत्‍साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विदर्भ का 25 साल का यह गेंदबाज 39 विकेट चटकाकर विदर्भ की ओर से सबसे अधिक विकेट झटकने के मामले में शीर्ष पर रहा।

बकौल गुरबानी, ‘ मैं उनसे नई चीजें सीखने के लिए उत्‍साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उन्‍होंने मुझे नहीं देखा है। इसलिए मैं जितना संभव हो सकेता उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश करूंगा।’

TRENDING NOW

इंडिया ए टीम इंग्‍लैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय अभ्‍यास मैच 16 जुलाई से खेलेगी। गुरबानी ने कहा, ‘ इंडिया के लिए खेलना मेरा सपना है। यह इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने से पहले का कदम है। मैं जानता हूं कि यदि मैं अच्‍छा करूंगा शायद चयनकर्ताओं की नजर मेरे उपर पड़े। लेकिन इस समय मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा क्‍योंकि मेरा आखिरी लक्ष्‍य है।’

गुरबानी ने अब तक 11 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 56 विकेट लिए हैं। उनका श्रेष्‍ठ प्रदर्शन 68 रन देकर 7 विकेट का है।