- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ramakant Achrekar’s death is a big loss for sporting world: PM Narendra Modi
कोच रमाकांत आचरेकर का निधन खेल जगत के लिए बड़ी क्षति: पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकांत आचरेकर से निधन पर शोक जताया।
Published On Jan 03, 2019, 01:12 PM IST
Last UpdatedJan 03, 2019, 01:12 PM IST
Ramakant Achrekar (IANS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि आचरेकर जैसी हस्ती का निधन खेल जगत के लिए ‘बड़ी क्षति’ है।
ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर के गुरू रमाकांत आचरेकर का निधन
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “रमाकांत आचरेकर गुरु परंपरा की एक चमकती हुई मशाल थे। एक उत्कृष्ट गुरु, जिन्होंने वर्षों तक क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारा। उन्होंने जिन रत्नों का प्रशिक्षित किया उन्होंने देश को अपार गौरव दिलाया। उनका निधन खेल जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मेरी संवेदनाएं।”
महान भारतीय बल्लेबाज भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, प्रवीण आमरे और समीर दिघे को प्रशिक्षित करने वाले आचरेकर का मुंबई में बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आचरेकर (87) ने दादार स्थित अपने घर में शाम पांच बजे अंतिम सांस ली। आचरेकर को 2010 में पद्मश्री और वर्ष 1990 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें:वेल प्लेड आचरेकर सर, आप जहां भी हैं और सिखाते रहें: सचिन तेंदुलकर
आचरेकर के शिष्य और भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपने गुरू के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे। सचिन के अलावा मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी आचरेकर के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
सचिन ने कोच आचरेकर केस देहांत पर भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा, “आचरेकर सर की मौजूदगी से स्वर्ग में भी क्रिकेट धन्य हो गया होगा। उनके कई छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट का ककहरा सर के मार्गदर्शन में सीखा। मेरी जिंदगी में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने वो नींव बनाई जिस पर मैं खड़ा हूं।’’