भारत-पाक का चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल फिक्स था? केंद्रीय मंत्री ने की जांच की मांग

सामाजिक न्‍याय राज्‍य मंत्री रामदास अठावले ने फाइनल मैच के नतीजे पर उठाए सवाल

Edited By : Anoop Dev Singh |Jul 01, 2017, 07:57 PM IST

Published On Jul 01, 2017, 07:57 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2017, 07:57 PM IST

भारत बनाम पाकिस्तान © Getty Images
भारत बनाम पाकिस्तान © Getty Images

सामाजिक न्‍याय राज्‍य मंत्री रामदास अठावले ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के फिक्स होने की आशंका जताई। अठावले ने इस मैच के ‘फिक्‍स’ होने या न होने की जांच कराने की मांग उठाई है। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 180 रनों से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। अठावले ने शुक्रवार को कहा, ‘जिस तरह भारत चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्‍तान से हारा। भारत ने पहले (लीग मैच) पाकिस्‍तान को हराया था। आखिर कैसे इतनी मजबूत टीम अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान के खिलाफ फाइनल में 180 रनों से हार सकता है? इस बात की जांच होनी चाहिए कि मैच फिक्‍स था या नहीं।’

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए। मुकाबले में भारत को 180 रनों से करारी शिकस्त मिली। भारत की पानी महज 158 रनों पर ही सिमट गई। इस मुकाबले पर रामदास अठावले ने कहा कि विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में रन बनाए लेकिन फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिर उन्होंने इतना खराब क्यों खेला। ये भी पढ़ें-एक बार फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रामदास अठावले ने फिक्सिंग की आशंका के साथ-साथ टीम इंडिया में आरक्षण तक की मांग कर डाली। अठावले ने कहा कि टीम इंडिया में दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए। टीम इंडिया में दलित खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। अठावले ने क्रिकेट और दूसरी टीमों में दलितों को 25 फीसदी आरक्षण देने की मांग की। रामदास अठावले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।

Editor's Pick