- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ramesh Powar appointed as interim coach of India women’s cricket team
पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार बने महिला क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व भारतीय स्पिनर रोमेश पोवार को महिला टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है।
Published On Jul 16, 2018, 12:24 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2018, 12:24 PM IST
Harmanpreet Kaur and Veda Krishnamurthy © Getty Images
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले एक नया कोच मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को महिला टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-womens-head-coach-tushar-arothe-steps-down-from-his-post-725422″][/link-to-post]
महिला क्रिकेट टीम को कोच तुषार अरोठे के पद छोड़ने के बाद पोवार को टीम में बीसीसीआई ने महिला टीम का अंतरिम कोच बनाया है। पोवार को टीम की जिम्मा दिया गया है जबतक की कोई स्थाई कोच नियुक्त नहीं किया जाता है।
महिला टीम 25 जुलाई से 3 अगस्त तक पोवार की देखरेख में ही बैंगलोर में प्रैक्टिस कैंप में तैयारी करेगी।
गौरतलब है 5 महीने पहले ही महिला क्रिकेट टीम के कोच बनाए गए तुषार अरोठे ने पिछले हफ्ते पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय टीम के कुछ बड़े खिलाड़ियों से मतभेद के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था।
बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था, ‘‘बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय महिला टीम के कोच तुषार अरोठे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अरोठे ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ काम करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई का आभार जताया।’’