आगे नहीं बढ़ेगा रमेश पोवार का कॉन्ट्रेक्ट: रिपोर्ट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद पर रमेश पोवार का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 30, 2018, 01:48 PM IST

Published On Nov 30, 2018, 01:48 PM IST

Last UpdatedNov 30, 2018, 01:48 PM IST

Ramesh Powar (twitter page)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कोच रमेश पोवार और वनडे कप्तान मिताली राज के बीच चल रहे विवाद के बीच पोवार का कार्यकाल आगे ना बढ़ने की पूरी संभावना है। मिताली राज को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ना खिलाए जाने के बाद शुरू हुए इस विवाद के बाद माना जा रहा है कि 30 नवंबर को खत्म हो रहा पोवार का कॉन्ट्रेक्ट आगे नहीं बढ़ाया जाएगा

टाइम्स नाउ में छपी खबर के मुताबिक बीसीसीआई मिताली और पोवार के बीच चल रहे विवाद और टीम पर पड़ रहे इसके बुरे प्रभाव से काफी नाखुश है। पोवार के कॉन्ट्रेक्ट को आगे ना बढ़ाने का फैसला बोर्ड ने मिताली के पोवार पर उनका करियर खत्म करने की कोशिश करने और उन्हें अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाने के बाद लिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मिताली राज ने बीसीसीआई को लिखे एक पत्र में कोच पोवार पर उन्हें जानबूझकर अनदेखा करने और अपमानित करने करने का आरोप लगाया। सीनियर खिलाड़ी के इस पत्र में ये भी कहा कि पोवार की नियुक्ति के पहले दिन से ही इस तरह की चीजें शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं मिताली राज ने संन्यास लेने तक की धमकी दे डाली है।

अपने बचाव में पोवार ने मिताली पर ही अलग-थलग रहने का आरोप लगाया। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, “रमेश ने स्वीकार किया कि मिताली के साथ उनके पेशेवर रिश्ते तनावपूर्ण है क्योंकि उन्हें हमेशा लगा कि वह अलग थलग रहने वाली खिलाड़ी हैं और उन्‍हें संभालना मुश्किल है।”

Editor's Pick