महिला टीम इंडिया का कोच बनने के बाद रमेश पवार ने बताई अपनी अगली चाहत

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दूसरी बार कोच नियुक्त होने के बाद रमेश पवार ने तय किया टीम का अगला लक्ष्य.

Edited By : India.com Staff |May 14, 2021, 10:58 AM IST

Published On May 14, 2021, 10:58 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2021, 10:58 AM IST

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पवार (Rames Powar) दूसरी बार भारतीय महिला टीम के कोच बने हैं. टीम का मुख्य कोच नियुक्त होने के बाद इस कोच ने अपना अगला लक्ष्य बता दिया है. पवार ने कहा कि वह भारतीय महिला टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं. भारतीय महिला टीम के साथ पवार की यह दूसरी पारी है. इससे पहले वह जुलाई से नवंबर 2018 तक इस टीम के कोच रहे थे.

तब पवार का नाम मिताली राज (Mitali Raj) को एक महत्वपूर्ण टी20 मैच में प्लेइंग XI से बाहर रखने के कारण खूब विवादों में रहा था और इसके बाद उन्हें कोच पद से हटाकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन को कोच बनाया गया था. अब एक बार फिर बीसीसीआई की 3 सदस्यीय सलाहकार समिति ने पवार पर भरोसा जताया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/imrameshpowar/status/1392818413685252097?s=20

कोच बनने के बाद पवार ने ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं. सीएसी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद।’

वैसे पवार के पहले कार्यकाल में मिताली के साथ विवाद को अगर छोड़ दें तो उनका कार्यकाल शानदार रहा था. तब उनकी ही कोचिंग में भारतीय महिला टीम ने ICC टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने लगातार 14 टी20 मैचों में जीत भी दर्ज की थी.

https://twitter.com/imrameshpowar/status/1392818904850857985?s=20

रमन ने पवार ने बधाई देते हुए कहा, ‘महिला टीम का कोच नियुक्त होने पर आपको शुभकामनाएं. महिला टीम की खिलाड़ियों को आपके नेतृत्व में खेलते देखने के लिए उत्सुक हूं.’

बीसीसीआई और क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने गुरुवार को रमन की जगह पवार को महिला टीम का कोच नियुक्त किया. इस पद के लिए बीसीसीआई के पास 35 से ज्यादा आवेदन आए थे. लेकिन बोर्ड ने पवार को उपयुक्त उम्मीदवार चुना. पवार ने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं.

Editor's Pick