इंग्लैंड से हार के बाद खतरे में रमीज राजा की कुर्सी, ये बन सकते हैं PCB के नए चीफ

रमीज राजा सितंबर 2021 से पीसीबी अध्यक्ष हैं और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नामित किया था।

Edited By : Press Trust of India |Dec 17, 2022, 09:18 PM IST

Published On Dec 17, 2022, 09:18 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2022, 09:18 PM IST

TWITTER

कराची। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच में हार के बाद रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि बोर्ड के पूर्व सदस्यों के नेतृत्व में एक गुट ने रमीज को पीसीबी अध्यक्ष के पद से हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया है । इस गुट का दावा किया है कि पर्दे के पीछे कुछ चल रहा है। देश के कानून मंत्रालय ने पीसीबी में बदलाव के लिए बोर्ड के संरक्षक प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हाँ, कुछ तो चल रहा है। अफवाहें प्रबल हैं कि नजम सेठी हाल ही में लाहौर में एक समारोह में प्रधानमंत्री से मिले थे। ऐसे में रमीज को पद से हटाया जा सकता है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रमीज सितंबर 2021 से पीसीबी अध्यक्ष हैं और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने नामित किया था। जब इमरान की पार्टी ने 2018 के आम चुनावों में अधिकांश सीटें जीतीं, तो नजम सेठी ने पीसीबी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

बोर्ड के संविधान के तहत, प्रधानमंत्री अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करता है और उनमें से एक को ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ द्वारा चुना जाता है। शाहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद हालांकि रमीज अपने पद पर बने रहने में सफल रहे।

Editor's Pick