तिहरा शतक जमाने की ओर युवराज सिंह

बड़ौदा के खिलाफ युवराज सिंह 260 रन बनाकर खेल रहे और रणजी ट्रॉफी में अपना पहला तिहरा शतक जमाने के काफी करीब हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 30, 2016, 01:30 PM IST

Published On Oct 30, 2016, 01:30 PM IST

Last UpdatedOct 30, 2016, 01:30 PM IST

युवराज सिंह रणजी ट्रॉफी में अपना पहला तिहरा शतक जमाने के काफी करीब पहुंच चुके हैं © Getty Images
युवराज सिंह रणजी ट्रॉफी में अपना पहला तिहरा शतक जमाने के काफी करीब पहुंच चुके हैं © Getty Images

भारतीय टीम में वापसी का प्रयास कर रहे युवराज सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त पारी खेलते हुए भारतीय चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश की है। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के पंजाब और बड़ौदा के मुकाबले में युवराज सिंह दोहरा शतक जमाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से अपना तिहरा शतक पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं। इस मैच में यह तीसरा दोहरा शतक है। इससे पहले बड़ौदा के लिए दीपक हुडा और पंजाब के लिए मनन वोहरा दोहरा शतक जमा चुके हैं। हुडा ने नाबाद 293 रनों की पारी खेली थी तो वोहरा ने 224 रनों की पारी खेली थी।

आज मैच के चौथे दिन कल के नाबाद बल्लेबाज मनन वोहरा और युवराज सिंह ने पारी को आगे बढ़ाया। वोहरा ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिके और 224 रन बनाकर मुर्तजा वोहरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद युवराज ने गुरकीरत सिंह के साथ स्कोर को आगे बढ़ाया और रणजी ट्रॉफी का अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। दोनों ने टीम का स्कोर 550 के पार पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज एक बार फिर से बड़ी साझेदारी बनाते दिख रहे थे की गुरकीरत 55 के स्कोर पर स्वपनिल सिंह का शिकार बन गए। युवराज ने लंच के ठीक बाद अपने 250 रन भी पूरे किये।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खबर लिखे जानें तक युवराज 260 रन बनाकर खेल रहे थे और पंजाब बड़ौदा पर 98 रनों की बढ़त बना चुकी थी। भारतीय टीम 9 नवंबर से इंग्लैंड के साथ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी ऐसे में युवराज ने जिस तरह का प्रदर्शन घरेलू सीरीज में किया है उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। युवराज सिंह के फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे।

Editor's Pick