- Home
- News
- Ranji Trophy 2016-17, quarter-finals, report: Mumbai beat Hyderabad by 30 runs; enter Semi- Final
रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई, क्वॉर्टर फाइनल में हैदराबाद को 30 रनों से हराया
तमिलनाडू और झारखंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकीं हैं
Published On Dec 27, 2016, 12:11 PM IST
Last UpdatedDec 27, 2016, 12:11 PM IST

रणजी ट्रॉफी में मुंबई बनाम हैदराबाद के बीच खेले गए क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुंबई ने हैदराबाद को 30 रनों से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 34 रनों पर ही टीम के चार विकेट गिर गए।
लेकिन इसके बाद आदित्य तारे और सिद्धेश लाड ने पारी को संभाला और इसी बीच तारे ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि तारे 73 रन बनाकर आउट हो गए और टीम को पांचवां झटका लग गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अभिषेक नायर ने लाड के साथ मिसकर पारी को आगे और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। इसी बीच लाड ने अपना शतक और नायर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ही बल्लेबाज काफी अच्छा खेल दिखा रहे थे, लेकिन दोनों के आउट होते ही पूरी टीम तास के पत्तों की तरह ढह गई और 294 रनों पर ऑल आउट हो गई। हैदराबाद की तरफ से चामा मिलिंद ने पांच और मोहम्मद सिराज ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टर फाइनल मैच के पांचवें दिन के लाइव ब्लॉग को पढ़ने के लिए क्लिक करें
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम के दो विकेट सिर्फ 30 रनों पर ही गिर गए। लेकिन इसके बाद तन्मय अग्रवील और एस बद्रीनाथ ने पारी को संभाला और दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। मुंबई के गेंदबाजों ने फिर से वापसी की और टीम को लगातार अंतराल में झटके देते रहे, अंत में हैदराबाद की टीम 280 रनों पर सिमट गई। पहली पारी के आदार पर मुंबई को 14 रनों की बढ़त मिल चुकी थी।
दूसरी पारी में मुंबई का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। हालांकि आदित्य तारे और अभिषेक नायर ने फिर से टीम को संकट से निकालने की कोशिश की लेकिन दोनों के आउट होते ही फिर से मुंबई की टीम ढह गई और पूरी टीम सिर्फ 217 रनों पर सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआद खरबा रही और टीम को 20 के योग पर पहला झटका लग गया। इसके बाद टीम को लगातार झटके लगते रहे और टीम दबाव में आ गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अनिरुद्ध ने एक छोर थाम लिया और रन बनाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते जा रहे थे। अंत में हैदराबाद की पूरी टीम 201 रनों पर सिमट गई और मैच को 30 रनों से हार गई। हार के साथ ही हैदराबाद की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई और मुंबई ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।