रणजी ट्रॉफी 2017-18: क्वार्टरफाइनल में केरल की शर्मनाक हार, विदर्भ ने 412 रनों से धोया

विदर्भ की ओर से कप्तान फैज फैजल ने जड़ा शानदार शतक।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 11, 2017, 05:34 PM IST

Published On Dec 11, 2017, 05:34 PM IST

Last UpdatedDec 11, 2017, 05:34 PM IST

फैज फैजल ने क्वार्टरफाइनल मैच में शतक लगाया Photo Courtesy: BCCI Twitter Handle

रणजी ट्रॉफी 2017-18 में केरल ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। उसने शानदार अंदाज में पहली बार क्वार्टरफाइनल का सफर तय किया था। लेकिन क्वार्टरफाइनल में उसकी उम्मीदों को विदर्भ ने बहुत बड़ा झटका दिया। सूरत में खेले गए इस मुकाबले में विदर्भ ने केरल को 412 रनों से करारी मात दी जो कि उसके रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 1953-54 में उसे मद्रास (अब चेन्नई) से 316 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। केरल की इस हार के बाद विदर्भ ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। विदर्भ की टीम ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

विदर्भ कैसे जीता क्वार्टरफाइनल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/parthiv-patel-injures-middle-finger-during-ranji-trophy-quarterfinal-clash-against-bengal-668246″][/link-to-post]

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ टीम ने अक्षय वाडकर के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 246 रन बनाए। इस दौरान केरल की ओर से अक्षय केसी ने 5 और जलज सक्सेना के 3 विकेट लिए। टीम इंडिया में शामिल हुए बेसिल थम्पी को केवल एक ही विकेट मिला। गुरुबानी के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से विदर्भ ने केरल को 176 पर ऑल आउट कर पहली पारी में 70 रनों की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज फैज फैजल की 119 रनों की पारी की मदद से विदर्भ को मजबूत शुरुआत मिली। इस शतक के बदौलत फैज रणजी ट्रॉफी 2017-18 सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस टूर्नामेंट में फैज ने 7 मैचों में कुल 831 रन बनाए हैं।

फैज के अलावा अपूर्व वाडेकर ने भी 107 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शतकीय पारियों की मदद से टीम ने 507 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केरल के सामने जीत के लिए 578 रनों का लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए टीम दूसरी पारी में 165 रन पर सिमट गई। सलमना निजार (64) के अलावा को भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। दूसरी पारी में आदित्य सरवटे ने 6 विकेट झटके, वहीं गुरुबानी को 2 विकेट मिले।

Editor's Pick