Advertisement

अभिषेक नायर ने छोड़ा मुंबई का साथ, पुदुच्चेरी की तरफ से खेलेंगे रणजी

नायर लंबे समय से मुंबई की टीम से बाहर चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने नई रणजी टीम के साथ खेलने का फैसला लिया।

अभिषेक नायर ने छोड़ा मुंबई का साथ, पुदुच्चेरी की तरफ से खेलेंगे रणजी
Updated: August 20, 2018 4:52 PM IST | Edited By: Viplove Kumar

मुंबई रणजी टीम के पूर्व कप्तान अभिषेक नायर ने नए सीजन में पुदुच्चेरी की टीम से खेलने का फैसला किया है। नायर लंबे समय से मुंबई की टीम से बाहर चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने नई रणजी टीम के साथ खेलने का फैसला लिया।

मुंबई के लिए 99 फर्स्टक्लास मैच खेल चुके नायर ने टीम में जगह ना बना पाने के बाद पुदुच्चेरी क्रिकेट संघ का दामन थामा है।

99 फर्स्टक्लास मुकाबलों में नायर ने 5627 रन बनाए हैं इस दौरान उनका औसत 45 से ज्यादा का रहा है। 259 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी के साथ 99 मुकाबलों में उनके नाम 13 शतक और 31 अर्धशतक हैं। गेंदबाजी में भी नायर ने हाथ दिखाते हुए कुल 164 विकेट चटकाए हैं।

लिस्ट ए क्रिकेट में नायर ने नाम 93 मैचों में 1932 रन हैं जिसमें उनका औसत 29.82 का रहा है। उन्होंने 73 विकेट भी हासिल किए हैं।

— abhishek nayar (@abhisheknayar1) August 20, 2018

नायर ने पुदुच्चेरी क्रिकेट संघ के साथ जुड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी। नायर ने ट्विटर पर लिखा, मुंबई से पुदुच्चेरी, उन तमाम लोगों को शुक्रिया जिन्होंने 20 साल के खडूस क्रिकेट में मेरा साथ दिया। अंडर 14 से लेकर 99 फर्स्टक्लास मुकाबले तक मेरे लिए खेलना सम्मान की बात रही।

— Rohit Sharma (@ImRo45) August 20, 2018

मुंबई क्रिकेट टीम के उनके साथी रोहित शर्मा ने नायर को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।

Advertisement

LIVE SCOREBOARD

Advertisement