add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी: बंगाल और दिल्ली के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

बंगाल ने पिछले मैचों के विपरीत इस बार टर्निंग पिच बनाने का फैसला किया ताकि दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को मदद नहीं मिल सके।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 29, 2018 7:01 PM IST

मेजबान बंगाल की टीम रविवार को जब रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी दिल्ली से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश अपने स्पिन गेंदबाजों की बदौलत जीत दर्ज करने पर लगी होगी।

पढ़ें: जडेजा की फिरकी में उलझे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज, बना डाले ये रिकॉर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बंगाल की टीम 16 अंक से ग्रुप तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली (13) पिछले दौर में मध्य प्रदेश पर 9 विकेट की जीत से 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

ए और बी ग्रुप से मिलाकर पांच टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी और इसके लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना निहायती जरूरी होगा।

पढ़ें: नाइटहुड की उपाध‍ि से सम्‍मानित होंगे इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान एलिस्‍टर कुक

बंगाल ने पिछले मैचों के विपरीत इस बार टर्निंग पिच बनाने का फैसला किया ताकि दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को मदद नहीं मिल सके। इन्होंने पिछले सत्र में दो पारियों में 13 विकेट चटाकाकर पुणे में हुए सेमीफाइनल में पारी और 26 रन की जीत से बंगाल को बाहर कर दिया था।

इस हार को खिलाड़ी अभी भूले नहीं है जिससे उन्होंने अपने स्पिन विभाग में लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन को शामिल किया जिन्हें आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.5 करोड़ रूपये में खरीदा। यह युवा खिलाड़ी पदार्पण कर सकता है और ऑफ स्पिनर आमिर गनी के साथ गेंदबाजी करेंगे।

‘तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं होगी’

बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने कुछ भी बोलने से इनकार किया लेकिन कहा कि वे दो स्पिनरों के विकल्प के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं होगी। मेरे ख्याल से दो काफी होंगे। सच कहूं तो यह वैसी स्पिन करने वाली पिच नहीं है जिसे हम चाहते थे।’

बंगाल की टीम उम्मीद करेगी कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें, विशेषकर संदीप चटर्जी।

दिल्‍ली के स्पिनर विकास मिश्रा ने मध्‍यप्रदेश के खिलाफ 12 विकेट लिए थे

दिल्ली के पास बाएं हाथ के स्पिनर विकास मिश्रा हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश पर नौ विकेट की जीत में 12 विकेट चटकाए थे।

दिल्ली की बल्लेबाजी हालांकि गौतम गंभीर के संन्यास के बाद कमजोर हुई है लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत से उम्मीद लगी है जिन्होंने पिछले मैच में पहले प्रथम श्रेणी शतक जमाया था। नीतीश राणा की एमर्जिंग कप में खेलने के बाद अब बतौर कप्तान वापसी हुई है।

‘कुछ खिलाडि़यों की वापसी से मजबूत हुई है दिल्‍ली’

TRENDING NOW

दिल्ली के कोच मिथुन मन्हास ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में कुछ खिलाड़ियों की कमी खलने के बाद अब इनकी वापसी से टीम मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमारे ज्यादातर खिलाड़ी या तो अंडर-23 या भारत ए के लिए खेल रहे थे। पिछले मैच में सभी खिलाड़ी थे तो हमे नतीजा मिला।’

(इनपुट-एजेंसी)