add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी: महाराष्‍ट्र और रेलवे के बीच मैच में एक दिन में गिरे कुल 19 विकेट

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में सोमवार को आखिरी राउंड के मैचों की शुरुआत हुई।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 7, 2019 7:49 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के एलीट ग्रुप ए में रेलवे और महाराष्‍ट्र के बीच मैच के दौरान पहले दिन सोमवार को कुल 19 विकेट गिरे। रेलवे ने गेंदबाज अविनाश यादव की अगुवाई में करनैल सिंह स्टेडियम में महाराष्ट्र को महज 70 रन पर समेट दिया और स्टंप तक नौ विकेट पर 184 रन बनाकर पहली पारी की बढ़त हासिल की।

महाराष्ट्र के गेंदबाज सत्यजीत बच्चाव ने इसके बाद बेहतरीन गेंदबाजी की और रेलवे के सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया। महाराष्ट्र के लिये सबसे बड़ा स्कोर 15 रन रहा और केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंचे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अविनाश ने 38 रन देकर चार विकेट हासिल किये जबकि आशीष यादव और हर्ष त्यागी ने दो दो विकेट प्राप्त किये। इसके बाद रेलवे की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और सत्यजीत बच्चाव ने बेहतरीन लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करते हुए 73 रन देकर उसके सात विकेट झटक लिये।

पढ़ें:- परेरा का शतक बेकार, न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 21 रन से हरा जीती सीरीज

बिहार बनाम मणिपुर

स्पिन गेंदबाज- समर कादरी के पांच और कप्तान आशुतोष अमन के चार विकेट से बिहार ने मणिपुर की पहली पारी को 156 रन पर समेट दिया। बिहार की भी शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और दिन का खेल खत्म होने तक उसने पांच विकेट पर 107 रन बनाये हैं। स्टंप के समय केके गुप्ता 29 और विकेटकीपर विकास रंजन पांच रन बना कर खेल रहे थे। मणिपुर के लिये बी. कोंथोजाम ने तीन और प्रियोजीत सिंह ने दो विकेट लिये।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक राघव (79) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। राघव ने 54 गेंद की पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया। बिहार के लिए कादरी ने 49 रन देकर पांच जबकि आशुतोष ने 39 रन देकर चार विकेट लिये। विवेक कुमार को एक सफलता मिली।

पढ़ें:- VIDEO: पुजारा को रिषभ पंत ने किया नचाने का प्रयास, हुए फेल तो CA ने ली चुटकी

उत्‍तर प्रदेश बनाम असम

उत्तर प्रदेश ने गेंदबाजों की बदौलत सोमवार को असम को पहली पारी में 175 रन पर समेटकर स्टंप तक एक विकेट गंवाकर 64 रन बना लिये। दिन का खेल खत्म होने तक उमंग शर्मा 32 और मोहम्मद सैफ 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। समर्थ सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए।

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद असम ने पांच विकेट महज 27 रन के अंदर गंवा दिये थे। एस पुर्कायस्था (35) और पल्लवकुमार दास ने मिलकर छठे विकेट के लिये 73 रन की साझेदारी निभायी।

पल्लवकुमार ने 105 गेंद में 10 चौके और एक छक्के से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके 156 रन पर आउट होने के बाद टीम 175 रन पर सिमट गयी। उत्तर प्रदेश के लिये यश दयाल और सौरभ कुमार ने तीन-तीन जबकि अंकित राजपूत और इम्तियाज अहमद ने दो दो विकेट प्राप्त किये।

पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे साउदी, विलियमन को आराम

सौराष्‍ट्र बनाम विदर्भ

सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (74) और अनुभवी शेल्डन जैक्सन (65) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की बदौलत सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में विदर्भ के खिलाफ पहले दिन पांच विकेट पर 218 रन बना लिये।

टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने 20 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद देसाई और जैक्सन ने संभलकर खेलते हुए स्कोर 130 रन के पार पहुंचाया। देसाई ने 165 गेंद की पारी में नौ चौके लगाये जबकि जैक्सन ने 154 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये। स्टंप के समय अर्पित वसावड़ा 36 और चिराग जानी एक रन बनाकर खेल रहे थे। विदर्भ की ओर से प्रथम श्रेणी का पहला मैच खेल रहे दांए हाथ के तेज गेंदबाज सुनिकेत बिंगेवर ने तीन विकेट लिये।