रणजी ट्रॉफी: असम को बोनस अंक, हरियाणा को पारी और 35 रन से हराया
फॉलोऑन खेलते हुए हरियाणा की टीम 178 रन पर ढेर हो गई।
Published On Nov 30, 2018, 09:50 PM IST
Last UpdatedNov 30, 2018, 09:50 PM IST
Cricket-bat-and-ball
असम ने ‘मैन आफ द मैच’ अरूप दास (नौ विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले के तीसरे दिन हरियाणा को पारी और 35 रन से हराकर बोनस अंक सहित 7 अंक अपनी झोली में डाले।
असम को जीत के लिए कल केवल तीन विकेट चाहिए थे, जो मुख्तार हुसैन (दोनों पारी में कुल छह विकेट) ने हासिल कर टीम को जीत दिलाई।
असम ने मध्यक्रम के बल्लेबाज गोकुल शर्मा के 96 रन से पहली पारी में 310 रन बनाने के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते हरियाणा को पहली पारी में 97 रन पर समेट दिया। अरूप ने इसमें पांच विकेट अपने नाम किए।
फिर उसने फॉलोऑन दिया जिसमें हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 178 रन पर आउट हो गई। अरूप दास और मुख्तार दोनों को चार-चार विकेट मिले।
असम टीम की 4 मैचों में ये दूसरी जीत है। उसे एक मैच में हार मिली है जबकि उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। असम टीम 14 अंक लेकर अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। हरियाणा की 4 मैचों में ये दूसरी हार है। उसने एक मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। 9 अंक के साथ हरियाणा की टीम ग्रुप सी में 5वें नंबर पर है।