रणजी ट्रॉफी 2018-19: आखिरी सत्र में 3 विकेट लेकर मयंक मार्कंडेय ने पंजाब की वापसी कराई

हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 22, 2018, 08:52 PM IST

Published On Dec 22, 2018, 08:52 PM IST

Last UpdatedDec 22, 2018, 08:52 PM IST

Mayank Marknde © AFP (file image)

सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (60) और कप्तान अक्षत रेड्डी (77) की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मैच के पहले दिन शनिवार को अच्छी शुरुआत की।

पढ़ें: कप्‍तान मनीष पांडे सस्‍ते में आउट, कर्नाटक के 9 विकेट पर 208 रन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों बल्‍लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। लेकिन स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडेय ने अंतिम घंटे के खेल में 3 विकेट झटककर पंजाब की वापसी करवा दी।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके सलामी बल्लेबाजों ने उसे शानदार शुरूआत दिलाई। इसके बाद हिमालय अग्रवाल (30) और बवांका संदीप (नाबाद 51) ने भी चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

पढ़ें: विकास मिश्रा के 6 विकेट, मध्यप्रदेश ने 132 रन पर 9 विकेट गंवाए

हैदराबाद ने इसके बाद 21 रन के अंदर चार विकेट गवां दिए, स्टंप तक टीम ने 7 विकेट पर 240 रन बना लिए।

मयंक मार्कंडेय ने 65 रन देकर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को दो सफलता मिली जबकि एमएस गोनी और सनवीर सिंह को एक-एक विकेट मिला।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick