- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19, Elite C, Round 3, Day 4: Rajasthan beat Jharkhand by 92 runs
रणजी ट्रॉफी 2018-19 : राजस्थान ने झारखंड को 92 रन से रौंदा
पहली पारी में महज 100 रन बनाने वाली राजस्थान की टीम ने दूसरी पारी में मैन ऑफ द मैच अशोक मनेरिया की 125 रन के बूते दूसरी पारी में 379 रन बनाते हुए शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
Published On Nov 23, 2018, 05:36 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2018, 05:36 PM IST
Saurabh-Tiwary © Getty Images (File Photo)
राहुल चाहर (77/5) की फिरकी के दम पर राजस्थान ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में झारखंड को 92 रन से हराकर छह अंक हासिल किए।
झारखंड को दूसरी पारी में जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन उनकी पारी 235 रन पर सिमट गई।
झारखंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रन से आगे से की। नाथू सिंह (52/2 ने सलामी बल्लेबाज सुमित कुमार (30) को आउट कर 58 के स्कोर पर झारखंड को पहला झटका दिया। अगले ही ओवर में अनिकेत चौधरी (27/1) दूसरे सलामी बल्लेबाज आलोक चौधरी (20) को चलता किया।
इसके बाद विराट सिंह (27) और अनुभवी सौरव तिवारी (28) भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी को तनवीर उल हक (62 रन पर दो विकेट) ने विराट को आउट कर तोड़ा।
इसके कुछ ही देर बाद चाहर ने तिवारी को आउट कर झारखंड को तगड़ा झटका दिया। इशांक जग्गी (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली और कप्तान नाजिम सिद्दकी (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इस साझेदारी के टूटटे ही झारखंड की पारी लड़खड़ा गई।
पहली पारी में महज 100 रन बनाने वाली राजस्थान की टीम ने दूसरी पारी में मैन ऑफ द मैच अशोक मनेरिया की 125 रन के बूते दूसरी पारी में 379 रन बनाते हुए शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।