• Home
  • News
  • Ranji Trophy 2018-19, Elite C, Round 5, Day 4 : Haryana beat Tripura by 55 runs

रणजी ट्रॉफी: हरियाणा ने त्रिपुरा को 55 रन से हराकर 6 अंक हासिल किए

चौथी पारी में 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा ने दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 104 रन से की।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 01:09 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 01:09 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 01:09 PM IST

Cricket-bat-and-ball © Getty Images

अमित राणा के चार और टीनू कुंदू के तीन विकेट की मदद से हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी  एलीट ग्रुप सी के मैच के चौथे दिन रविवार को त्रिपुरा की दूसरी पारी 106 रन पर समेटकर 55 रन से जीत दर्ज की।

चौथी पारी में 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा ने दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 104 रन से की लेकिन मात्र दो रन जोड़कर उसके बाकी तीनों विकेट गिर गए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 23 रन प्रत्यूष सिंह ने बनाए। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:  IPL 2019 में नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान, बोर्ड ने नहीं दी इजाजत

इससे पहले हरियाणा ने प्लेअर ऑफ द मैच राहुल डागर की 114 रन की पारी के दम पर 292 रन बनाए। जिसके जवाब में त्रिपुरा की टीम 250 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में 42 रन बढ़त लेने वाले हरियाणा की दूसरी पारी मात्र 119 रन पर सिमट गई थी।

इस जीत से हरियाणा को छह अंक मिले।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

हरियाणा पहली पारी 292 रन। दूसरी पारी: 119 रन।

त्रिपुरा पहली पारी 250 रन। दूसरी पारी 106 रन (प्रत्‍यूष सिंह 23, समर्थ सिंघा 22, अमित राणा 37/4, टीनू कुंदू 19/3)।

Editor's Pick