add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी, राउंड 4: सचिन बेबी ने जड़ा शतक, फ्लॉप रहे संजू सैमसन

केरल के कप्तान सचिन बेबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 143 रनों की शानदार पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 30, 2018 6:43 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के चौथे राउंड के तीसरे दिन केरल टीम ने कप्तान सचिन बेबी की शतकीय पारी के दम पर जबरदस्त वापसी की है। मध्यप्रदेश के खिलाफ पहली पारी में टीम केवल 63 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद सचिन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 143 रन जड़ दिए। वहीं केदार देवधर की 171 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत बड़ौदा ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में वापसी की।

ग्रुप ए के मैच-

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

छत्तीसगढ़ बनाम विदर्भ: रणजी ट्रॉफी 2018-19 के चौथे राउंड के तीसरे दिन विदर्भ के गेंदबाजों ने केवल 28 रन के स्कोर पर छत्तीसगढ़ के चार विकेट गिरा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक छत्तीसगढ़ टीम 72 रनों से पीछे चल रही थी और बल्लेबाज अमनदीप खरे (3), शाकिब अहमद क्रीज पर बने हुए थे। तीसरे दिन विदर्भ की ओर से ललित यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

महाराष्ट्र बनाम कर्नाटक: जीत के लिए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही कर्नाटक टीम ने तीसरे दिन तक बिना किसी विकेट के नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज डी पडीक्कल (33) और डी निश्चल (21) नाबाद बने हुए हैं।

मुंबई बनाम गुजरात: गुजरात को 281 पर ऑलआउट करने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम ने कप्तान आदित्य तरे की 59 रनों की पारी की मदद से तीसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 156 रन बना 172 रनों की बढ़त हासिल कर रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक शिवम दुबे (39) और धुरमिल मटकर (12) क्रीज पर बने हुए हैं। गुजरात की ओर से चिंतन गजा ने सबसे ज्यादा चार और रूश कलारिया ने दो विकेट लिए।

सौराष्ट्र बनाम बड़ौदा: सौराष्ट्र टीम के पहली पारी में बनाए 521 रनों के विशाल स्कोर के सामने बड़ौदा टीम ने केदार देवधर (171) की शतकीय पारी की मदद से एक विकेट खोकर 268 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक देवधर के साथ वीपी सोलंकी (58) अर्धशतक बनाकर टिके हए हैं। बड़ौदा टीम अब भी 253 रन से पीछे चल रही है।

ग्रुप बी के मैच-

दिल्ली बनाम पंजाब: मनदीप सिंह की कप्‍तानी वाली पंजाब टीम ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के राउंड 4 मैच में नीतीश राणा की अगुवाई वाली दिल्‍ली को तीसरे दिन ही 10 विकेट से रौंदकर बोनस सहित कुल 7 अंक अर्जित किए

हिमांचल प्रदेश बनाम हैदराबाद: हिमांचल प्रदेश को 351 पर ऑलआउट करने के बाद हैदराबाद टीम भी राउंड चार के तीसरे दिन तक 352 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की ओर से कप्तान अक्षत रेड्डी ने सबसे ज्यादा 99 रन बनाए। उसके अलावा रवि तेजा ने 75 और बी संदीप ने 50 रनों की पारी खेली। हिमांचल के मयंक डागर और अर्पित गुलेरिया ने 3-3 विकेट लिए।

केरल बनाम मध्यप्रदेश: पहली पारी में महज 63 के स्कोर पर ऑलआउट होने के बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी केरल टीम ने तीसरे दिन 8 विकेट खोकर 390 रन बनाए हैं। दूसरी पारी में मध्यप्रदेश को 328 पर ऑलआउट करने की वजह से केरल टीम 125 रनों की बढ़त पर है। तीसरे दिन केरल के कप्तान सचिन बेबी ने 143 और विष्णु विनोद ने 155 रनों की धमाकेदार पारियां खेली। मध्यप्रदेश के कुलदीप सेन ने तीन विकेट लिए।

तमिलनाडु बनाम बंगाल: 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे राउंड के तीसरे दिन बंगाल टीम ने 87 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए हैं। स्टंप तक कप्तान मनोज तिवारी (13) और आमिर गनी क्रीज पर टिके हुए हैं। जीत के लिए बंगाल टीम को अब भी 129 रनों की जरूरत है।