Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 2, 2018 6:59 PM IST

रणजी ट्रॉफी 2018-19 टूर्नामेंट के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार ने 196 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वो चार रन से अपने दोहरे शतक से चूके गए। वहीं इसी मैच में तमिलनाडु की ओर से खेल रहे भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट हॉल दर्ज किया।
ग्रुए ए के मैच-
मुंबई बनाम रेलवे: मुंबई टीम ने ने शिवम दुबे की 114 रनों की पारी की मदद से दूसरे दिन 411 का स्कोर बनाया। खेली, वहीं सिद्देश लाड 99 पर आउट होकर शतक से चूक गए। जवाब में रेलवे टीम ने छह विकेट महज 115 रनों पर ही खो दिए। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट लिए हैं। धवल कुलकर्णी और शिवम दुबे एक-एक विकेट ले चुके हैं। दिन का खेल खत्म होने पर अरिंदम घोष 39 रन बनाकर खेल रहे थे।
सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़: शेल्डन जैक्सन की 147 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत सौराष्ट्र टीम ने दूसरे दिन 475 की स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में छत्तीसगढ़ के शहनवाज हुसैन ने 4 विकेट लिए। स्टंप तक छत्तीसगढ़ टीम बिना किसी नुकसान के 88 रन बना चुकी है। साहिल गुप्ता (51) और रिषभ तिवारी (35) क्रीज पर टिके हुए हैं।
महाराष्ट्र बनाम विदर्भ: मौजूदा विजेता विदर्भ की स्थिति खराब है। पुणे में खेले जा रहे इस मैच में महाराष्ट्र ने विदर्भ को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 343 रन बनाने के बाद विदर्भ को पहली पारी में 120 रनों पर ढेर कर दिया। फॉलोऑन देने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी विदर्भ ने स्टंप तक बिना विकेट के 46 रन बना लिए हैं। कप्तान फैज फजल 20 और संजय रामास्वामी 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
बड़ौदा बनाम गुजरात: ग्रुप ए के आखिरी मैच में दूसरे दिन बड़ौदा टीम की पहली पारी 290 पर सिमट गई। जिसका श्रेय गुजरात के सार्विक देसाई के शानदार पांच विकेट हॉल को जाता है। जवाब में बड़ौदा के अतीत सेठ और भार्गव भट्ट ने गुजरात को स्टंप तक 264/6 पर रोका। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए। बड़ौदा के रुजुल भट्ट 70 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं।
ग्रुप बी के मैच-
पंजाब बनाम आंध्रप्रदेश: ग्रुप बी के मैच में सनवीर सिंह के शतक की मदद से पंजाब टीम ने पहली पारी में 414 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आंध्र टीम ने 54 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। सिद्धार्थ कॉल, बरिंदर सरन और मयंक मारकंडे ने एक-एक विकेट लिया। दिन खत्म होने तक रिकी भुई (12) और केएस भरत (2) क्रीज पर टिके हुए थे।
बंगाल बनाम हिमांचल प्रदेश: पहली पारी में 380 रन बनाने के बाद बंगाल टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 124 के स्कोर पर हिमांचल प्रदेश के तीन विकेट गिरा दिए थे। स्टंप तक अंकुश बेन्स 79 रन बनाकर नाबाद थे। बंगाल के अशोक डिंडा ने दो विकेट लिए।
केरल बनाम हैदराबाद: कप्तान सचिन बेबी (147) और वी जगदीश (113) की शतकीय पारियों की मदद से केरल ने ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन 495/6 पर पारी घोषित की। हैदराबाद टीम की ओर से तन्मय अग्रवाल और कप्तान अक्षत रेड्डी क्रीज पर मौजूद थे।
मध्यप्रदेश बनाम तमिलनाडु: भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद के शानदार चार विकेट हॉल्स की मदद से तमिलनाडु टीम ने दूसरे दिन मध्यप्रदेश को 393 पर ऑलआउट किया। पहले दिन शतक बना चुके रजट पाटीदार 196 पर आउट होकर दोहरे शतक से चूक गए।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
