मुंबई का खराब प्रदर्शन जारी, महाराष्ट्र के खिलाफ ड्रॉ मैच से मिले एक अंक

मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पांच विकेट पर 135 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 07:30 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 07:30 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 07:30 PM IST

Aditya-Tare © IANS (file image)

मुंबई की मौजूदा सीजन में खराब फॉर्म जारी है। उसे महाराष्ट्र के खिलाफ रविवार को ड्रॉ समाप्त हुए रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में पहली पारी में पिछड़ने के कारण सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ा।

महाराष्ट्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। महाराष्ट्र के पहली पारी के 352 रन के जवाब में मुंबई की टीम 273 रन ही बना सकी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: इयान हीली बोले- 2-3 सालों में एलेक्‍स कैरी टेस्‍ट क्रिकेट में टिम पेन की जगह ले लेगा

महाराष्ट्र की टीम आज दूसरी पारी में पांच विकेट पर 112 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 254 रन बनाकर 334 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान राहुल त्रिपाठी ने टीम की ओर से सर्वाधिक 76 रन बनाए।

मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जब पांच विकेट पर 135 रन बनाए तब अंपायरों ने मैच ड्रॉ घोषित किया। सलामी बल्लेबाज आदित्य तारे ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।

पढ़ें: इशांत की नो बॉल पकड़ने से चूके अंपायर, नाराज पोंटिंग ने की नियम में बदलाव की मांग

मुंबई की टीम चार मैचों में सिर्फ पांच अंक के साथ आठवें स्थान पर है। महाराष्ट्र चार मैचों में सात अंक से छठे स्थान पर है।

संक्षिप्‍त स्‍कोर:

महाराष्‍ट्र– पहली पारी में 352 रन, दूसरी पारी में 254 रन।

मुंबई- पहली पारी 273 रन, दूसरी पारी में 135/5 (आदित्‍य तारे नाबाद 52)।

Editor's Pick