रणजी ट्रॉफी: हिमाचल प्रदेश ने पंजाब को पारी और 107 रन से रौंदा

हिमाचल प्रदेश को चौथे और अंतिम दिन जीत के लिए महज दो विकेट की जरूरत थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 01:42 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 01:42 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 01:42 PM IST

Sandeep-Sharma ©AFP (file image)

हिमाचल प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले के चौथे और अंतिम दिन पंजाब को पारी और 107 रन से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत से हिमाचल प्रदेश ने बोनस अंक सहित कुल 7 अंक अर्जित किए।

मोहाली में खेले गए इस मैच में हिमाचल ने फॉलोऑन खेलने पर मजबूर पंजाब की दूसरी पारी 199 रन पर समेट दी। पंजाब ने पहली पारी में 84 रन बनाए थे। मेजबान पंजाब टीम ने पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में थोड़ा संघर्ष जरूर किया लेकिन वो पारी की हार नहीं टाल सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: फिट होकर जल्‍द से जल्‍द टीम में वापसी करना चाहते हें हार्दिक पांड्या

हिमाचल प्रदेश को चौथे और अंतिम दिन जीत के लिए महज दो विकेट की जरूरत थी। पंजाब की ओर से शुबेक गिल और संदीप शर्मा ने नौवें विकेट पर 41 रन जोड़े।

पंजाब ने तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने पर 195 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। मेजबान टीम चौथे दिन कुल स्‍कोर में केवल चार रन ही जोड़ सकी। संदीप शर्मा को पंकज जायशवाल ने 12 रन के निजी स्‍कोर पर रनआउट किया।

पढ़ें:  एडिलेड टेस्‍ट के चौथे दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर आए ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी, ये है वजह

इसके बाद अर्पित गुलेरिया ने शुबेक को बोल्‍ड कर पंजाब की दूसरी पारी का अंत किया। सुबेक ने 83 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 41 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की ओर से दूसरी पारी में गुरविंदर सिंह ने 44 रन देकर चार और गुलेरिया व मयंक डागर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

संक्षिप्‍त स्‍कोर:

हिमाचल प्रदेश-390 रन पर ऑलआउट।

पंजाब- पहली पारी में 84, दूसरी पारी में 199 रन (अभिजीत गर्ग 48, शुबेक गिल 41, अर्पित गुलेरिया 4/44)।

Editor's Pick