- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19, Group B, Round 7, Day 2: Delhi vs Madhya Pradesh
अनुज रावत ने शतकीय पारी खेल दिल्ली को संभाला, अवेश ने लिए 6 विकेट
मध्यप्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 132 रन ही बना पाई।
Published On Dec 23, 2018, 07:19 PM IST
Last UpdatedDec 23, 2018, 07:19 PM IST
Avesh Khan © Getty Images (File Photo)
विषम परिस्थितियों में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत (134) के फर्स्ट क्लास करियर के पहले शतक की बदौलत दिल्ली ने बेहद खराब शुरुआत से उबरकर मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच में रविवार को पहली पारी में 129 रन की बढ़त हासिल कर ली।
पढ़ें: जाफर का 55वां शतक, विदर्भ की जोरदार शुरुआत
पेसर अवेश ने 6 विकेट लिए
19 वर्षीय रावत ने फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे इस मैच में दूसरे दिन अपनी शकतकीय पारी में 183 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने तब टीम को संकट से बाहर निकालने का जिम्मा संभाला जब तेज गेंदबाज अवेश खान (51/6) की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की आधी टीम 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी।
दिल्ली ने पहली पारी में 261 रन बनाए
रावत की बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली ने अपनी पहली पारी में 261 रन बनाए। पहली पारी में 132 रन बनाने वाले मध्यप्रदेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए। मेहमान मध्य प्रदेश अब भी दिल्ली से 122 रन पीछे है।
पढ़ें: चहल की फिरकी पर भारी रोबिन बिष्ट का शतक; बड़े स्कोर की ओर राजस्थान
फिर फ्लॉप रहा दिल्ला का टॉप आर्डर
दिल्ली का शीर्ष क्रम फिर से नहीं चल पाया। उसके चोटी के 6 बल्लेबाजों में 4 खाता भी नहीं खोल पाए। इनमें कप्तान नीतीश राणा, हिम्म्म सिंह, सलामी बल्लेबाज कुणाल चंदेला और ध्रुव शौरी शामिल हैं। हितेन दलाल भी 12 रन ही बना पाए।
एक छोर पर डटे रहे अनुज रावत
अनुज रावत एक छोर पर डट रहे। अनुज को निचले क्रम में ललित यादव (25), शिवम शर्मा (39) और विकास मिश्रा (नाबाद 17) से अच्छा मिला। रावत ने शिवम के साथ सातवें विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी की जो महत्वपूर्ण साबित हुई। नवदीप सैनी ने भी 13 रन का योगदान दिया।