रणजी ट्रॉफी: उत्‍तर प्रदेश के अंकित राजपूत ने निकाले राजस्‍थान के चार विकेट

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के दौरान राउंड-4 में ग्रुप सी और प्‍लेट ग्रुप में कुल नौ मुकाबले खेले जा रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 28, 2018, 07:40 PM IST

Published On Nov 28, 2018, 07:40 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2018, 07:40 PM IST

Ankit Rajpoot © AFP

Ankit Rajpoot (File Photo) © AFP

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के राउंड-4 में मैच के पहले दिन ग्रुप सी और प्‍लेट ग्रुप में कुल नौ मैचों की शुरुआत हुई। इस दौरान ओडिशा के सूर्यकांत प्रधान और पुड्डुचेरी के पंकज सिंह ने सात विकेट हॉल अपने नाम कर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। वहीं, सेना केे अरुण बमल ने भी पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। उत्‍तर प्रदेश के अं‍कित राजपूत ने राजस्‍थान के खिलाफ चार विकेट निकाले।

ग्रुप-सी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

असम बनाम हरियाणा:

असम की टीम ने बल्‍लेबाजी करते हुए मैच के पहले दिन 215/6 रन बना लिए हैं। गोकुल शर्मा ने सर्वाधिक 153 गेंद पर 51 रन बनाए। शिबसंकर रॉय 49(121) एक रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। हरियाणा के जयंत यादव को दो विकेट मिले।

ओडिशा बनाम त्रिपुरा:

त्रिपुरा की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 122 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रत्‍यूष सिंह ने 57 गेंद पर 43 रन बनाए। जिसके बाद ओडिशा के सूर्यकांत प्रधान ने सात विकेट हॉल अपने नाम कर त्रिपुरा की पारी को सस्‍ते में समेट दिया। ओडिशा ने दिन का खेल खत्‍म होने तक 33 ओवर बल्‍लेबाजी कर 101/3 रन बना लिए हैं।

गोवा बनाम झारखंड:

अमित वर्मा 131*(208) की शतकीय पारी की मदद से गोवा ने मैच के पहले दिन 237/2 रन बना लिए हैं। उनके साथ मैदान पर दूसरे छोर पर सुमिरन अमोनकर 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सेना बनाम जम्‍मू-कश्‍मीर:

अरुण बमल के पांच विकेट हॉल और दिवेश पठानिया के चार विकेट की मदद से सेना ने जम्‍मू-कश्‍मीर को पहली पारी में 95 रन पर ऑलआउट कर दिया। जम्‍मू कश्‍मीर के शुभम खजूरिया 44(56) ने सर्वाधिक रन बनाए। सेना ने अपनी पहली पारी में दिन का खेल खत्‍म होने तक 131/3 रन बना लिए हैं। अंशुल गुप्‍ता 59(150) और नवनीत सिंह 58(140) ने अर्धशतकीय पारी खेली। सेना के कप्‍तान परवेज रसूल ने तीन विकेट निकाले।

उत्‍तर प्रदेश बनाम राजस्‍थान:

राजस्‍थान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मैच के पहले दिन 84 ओवर खेलकर 221/5 रन बना लिए हैं। अमित कुमार गौतम 93(232) अपने शतक से महज सात रन से चूक गए। रोबिन बिष्‍ट ने 68 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी के दौरान उत्‍तर प्रदेश के अंकित राजपूत को चार सफलताएं मिली।

प्‍लेट- ग्रुप

अरुणाचल प्रदेश बनाम उत्‍तराखंड:

अरुणाचल प्रदेश की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए महज 105 रन पर ऑलआउट हो गई। क्षितिज शर्मा ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। अन्‍य कोई बल्‍लेबाज ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। उत्‍तराखंड के मयांक मिश्रा को चार और सनी कश्‍यप को तीन विकेट मिले। बल्‍लेबाजी के दौरान उत्‍तराखंड ने कार्तिक 99*(119) और वैभव सिंह 59(115) की अहम पारी की मदद से दिन का खेल खत्‍म होने तक 176/3 रन बना लिए हैं।

बिहार बनाम सिक्किम:

ईश्‍वर चौधरी के पांच विकेट हॉल और बिपुल शर्मा के तीन विकेट की मदद से सिक्किम ने बिहार को पहली पारी में 288 रन पर ऑलआउट कर दिया। 115 रन पर सात विकेट गिरने के बाद आठवें नंबर पर खेलने आए आशुतोष अमन 89(155) और नौवे नंबर के खिलाड़ी विवेक मोहन 72(141) ने टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला।

मणिपुर बनाम मेघालय:

प्रफुलोमनी सिंह 64(108) के अर्धशतक की मदद से मणिपुर ने पहली पारी में 211/10 रन बनाए। मेघालय के आदित्‍य सिंघानिया ने चार विकेट और गुरिंदर सिंह ने तीन विकेट निकाले। दिन का खेल खत्‍म होनेे तक मेघालय ने 25 ओवर बल्‍लेबाजी करने के बाद 82/1 रन बना लिए हैं। सलामी बल्‍लेबाज राज बिसवा 47*(80) अपने अर्धशतक के काफी करीब हैं।

पुड्डुचेरी बनाम मिजोरम:

मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 91/10 रन बनाए। पुड्डुचेरी के पंकज सिंह ने सात विकेट निकाल मिजोरम को 100 रन के भीतर ही समेट दिया। बल्‍लेबाजी के दौरान पुड्डुचेरी ने दिन का खेल खत्‍म होने तक 163/3 रन बना लिए हैं। विकनेश्‍वरन मरिमुत्‍थु 92 गेंद पर 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Editor's Pick