रणजी ट्रॉफी: राहुल सिंह का शतक, गोवा को ड्रॉ मैच से 3 अंक मिले

सलामी बल्‍लेबाज सुमिरन अमोनकर 20 और अमित वर्मा 23 रन पर नाबाद लौटे।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 05:35 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 05:35 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 05:35 PM IST

Cricket-bat-and-ball © Getty Images

गोवा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।

इस मैच से सेना (सर्विसेज) को महज एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: एडिलेड में जीत के करीब टीम इंडिया लेकिन खुश नहीं हैं बल्लेबाजी कोच

सेना ने पहली पारी में 184 रन जबकि गोवा ने 259 रन बनाए थे। चौथे और अंतिम दिन गोवा को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य मिला जिसके जवाब में टीम ने स्टंप तक 54 ओवर में दो विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए थे।

सलामी बल्‍लेबाज सुमिरन अमोनकर 20 और अमित वर्मा 23 रन पर नाबाद लौटे। अमोघ सुनील देसाई नौ रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्‍तान सगुन कामत

सेना ने सुबह दूसरी पारी पांच विकेट पर 277 रन से शुरू करते हुए 332 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल सिंह ने तीसरे दिन के 81 रन की पारी को शतक में तब्दील करने में सफल रहे, उन्होंने 202 गेंद में 14 चौके की मदद से 111 रन बनाए।

पढ़ें:  मनीष पांडे ने जड़ा शतक, दूसरा वनडे जीत इंडिया ए ने किया सीरीज पर कब्‍जा

गोवा के गेंदबाज अमित वर्मा ने 11.4 ओवर में 39 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि लक्ष्य गर्ग और विजेश प्रभुदेसाई को दो दो विकेट मिले।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

सर्विसेज– पहली पारी में 184 रन, दूसरी पारी में 332 रन (राहुल सिंह 111, आरएस पालीवाल 94, नवनीत सिंह 67, अमित वर्मा 39/5)।

गोवा– पहली पारी में 259 रन, दूसरी पारी में 67/2 (अमित वर्मा नाबाद 23, अमोनकर 20, आकाश सिंह 20/2)।

Editor's Pick