रणजी ट्रॉफी: हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु पर दर्ज की नौ विकेट से बड़ी जीत

शतक जड़ने के बावजूद अभिनव मुकुंद तमिलनाडु को हार से नहीं बचा पाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 25, 2018, 06:49 PM IST

Published On Dec 25, 2018, 06:49 PM IST

Last UpdatedDec 25, 2018, 06:49 PM IST

Abhinav Mukund © Getty Images

अभिनव मुकुंद 128 रन की पारी खेलने के बावजूद तमिलनाडु की हार को नहीं टाल सके। (File Photo) © Getty Images

प्लेयर ऑफ द मैच ऋषि धवन के हरफनमौला खेल से हिमाचल ने रणजी ट्रॉफी 2018-19  एलीट ग्रुप बी के मैच में मंगलवार को चौथे और अंतिम दिन तमिलनाडु को नौ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किये।

पहली पारी में 236 रन से पिछड़ने वाली तमिलनाडु की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 178 रन से की। सोमवार को खेल रोके जाने तक नाबाद रहे अभिनव मुकुंद और कप्तान बाबा इंद्रजीत ने तीसरे विकेट के लिये 113 रन की साझेदारी की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़े:- केएल राहुल- मुरली विजय बाहर, मयंक अग्रवाल को डेब्यू का मौका

मुकुंद ने 111 रन से आगे खेलते हुए 128 रन बनाये। उन्होंने 214 गेंद की पारी में 20 चौके लगाये। इंद्रजीत ने भी 36 रन से आगे खेलते हुए 106 रन बनाये। उन्होंने विजय शंकर (56) के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन जोड़े लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी और पूरी टीम 345 रन पर आउट हो गयी।

पढ़े:- BBL में अंग्रेजों का बोलबाला, बटलर-कर्रन ने खेली धमाकेदार पारी

हिमाचल के लिए अर्पित गुलेरिया और ऋषि ने तीन-तीन विकेट लिए। ऋषि ने पहली पारी में 75 रन बनाने के अलावा एक विकेट लिया था। हिमाचल को चौथी पारी में जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य मिला। अंकुश बैश की 38 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी से टीम ने 15.3 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने चार छक्के और छह चौके लगाये।

हिमाचल की टीम छह मैच में 22 अंक के साथ ग्रुप बी की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी जबकि तमिलनाडु के सात मैच में 12 अंक हैं।

Editor's Pick