रणजी ट्रॉफी: असम ने जम्मू कश्मीर को जीत के लिए दिया 230 रन का लक्ष्य

ऋषभ दास के 95 रन की मदद से असम की दूसरी पारी 245 रन पर खत्‍म हुई।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 31, 2018, 08:32 PM IST

Published On Dec 31, 2018, 08:32 PM IST

Last UpdatedDec 31, 2018, 08:32 PM IST

bat ball © Getty Images

सलामी बल्लेबाज ऋषभ दास के 95 रन के दम पर असम ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 एलीट ग्रुप सी मैच में सोमवार को दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के खिलाफ दूसरी पारी में 245 रन बनाये।

जम्मू कश्मीर को जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य मिला है। जम्मू कश्मीर ने लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान शून्‍य के स्‍कोर पर सलामी बल्लेबाज अहमद बंदी बिना का विकेट गंवा दिया। दिन का खेल खत्म होते समय टीम ने एक विकेट गंवा कर 19 रन बना लिये है और उसे जीत के लिए 211 रन की और जरूरत है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में 16 रन से पिछड़ने वाले असम के लिए ऋषभ ने 200 गेंद का सामना कर 13 चौके लगाये। उन्होंने स्वरूपम पुरकायस्थ (46) के साथ चौथे विकेट के लिए 69 और कप्तान अमित सिन्हा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की।

पढ़ें:- ऑस्‍ट्रेलिया के 7 साल के सह-कप्‍तान ने क्‍यूट अंदाज में दी जीत की बधाई 

जम्मू कश्मीर के लिए इरफान पठान और परवेज रसूल को तीन-तीन जबकि रसिक सलाम को दो सफलता मिली। इससे पहले असम की पहली पारी में 128 रन के जवाब में जम्मू कश्मीर की पारी 144 रन पर सिमटी थी।

सेना बनाम ओडिशा

नवनीत सिंह (64) और रवि चौहान (48) की उम्दा पारियों की मदद से सेना ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन सोमवार को ओडिशा पर पहली पारी की बढ़त बना ली।

पढ़ें:- भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए स्टीव वॉ ने चुनी प्लेइंग इलेवन, फिंच बाहर

ओडिशा ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे। जवाब में सेना ने चार विकेट पर 183 रन बना लिये। नवनीत और चौहान ने पहले विकेट के लिये 87 रन जोड़े। नवनीत ने 161 गेंद खेलकर अपनी पारी में आठ चौके लगाये। वहीं, चौहान ने 95 गेंद का सामना करके सात चौके जड़े। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रजत पालीवाल 22 और वी एस हाथीवाला नौ रन बनाकर खेल रहे थे।

बड़ौदा बनाम रेलवे

बायें हाथ के स्पिनरों क्रुणाल पांड्या (50 रन पर चार विकेट) और भार्गव भट्ट (33 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के बूते बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए के मैच में सोमवार को दूसरे दिन रेलवे को 200 रन पर समेट कर पहली पारी में 113 रन की बढ़त ली।

पढ़ें:- सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, स्वदेश लौटने की तैयारी

दिन का खेल खत्म होने तक बड़ौदा ने दूसरी पारी में 14 रन पर दो विकेट गंवा दिये। उनकी कुल बढ़त 127 रन की हो गयी है और आठ विकेट शेष है। बड़ौदा ने दिन की शुरूआत छह विकेट पर 289 रन से की लेकिन टीम ने कल के स्कोर में 24 रन जोड़ कर बचे हुए चारों विकेट गंवा दिये। विकेटकीपर बल्लेबाज मितेश पटेल 61 रन पर नाबाद रहे। गोवा के लिए एसीपी मिश्रा ने पांच और अविनाश यादव ने तीन विकेट लिये।

रेलवे के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान महेश रावत ने 50 जबकि अरिंदम घोष ने 46 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी टूटते ही टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी और पूरी टीम 200 रन पर आउट हो गयी।

हैदराबाद बनाम आंध्र प्रदेश

सलामी बल्लेबाज सीआर गणेश्वर के 65 और अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से आंध्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में दूसरे दिन हैदराबाद के खिलाफ तीन विकेट पर 207 रन बना लिये।

हैदराबाद ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 226 रन से की उसकी पूरी टीम 271 रन पर आउट हो गयी। आंध्र के लिए केवी शशिकांत ने 64 रन देकर पांच जबकि वाई पृथ्वी राज ने तीन और पी गिरिनाथ रेड्डी ने दो विकेट हासिल किये।

आंध्र के लिए गणेश्वर के अलावा डीबी प्रशांत (32) और साई कृष्णा(38) ने भी उपयोगी पारियां खेली। स्टंप्स के समय रिकी भुई (49) के साथ विकेटकीपर कोना भरत (14) क्रीज पर मौजूद है।

गुजरात बनाम महाराष्‍ट्र

कथान पटेल और कप्तान प्रियांक पांचाल के शतकों की मदद से गुजरात ने रणजी ट्रॉफी एलीट गुप ए मैच के दूसरे दिन आज महाराष्ट्र के 230 रन के जवाब में गुजरात ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 414 रन बना लिये।

पटेल ने 170 गेंद में 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाये । वहीं पांचाल ने 209 गेंदों का सामना करके 141 रन बनाये जिसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल था। मयंक जुनेजा 109 गेंद में नौ चौकों की मदद से 81 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रूजुल भट छह रन बनाकर क्रीज पर हैं । महाराष्ट्र के लिये नौ गेंदबाजों ने हाथ आजमाये लेकिन गुजरात को विशाल स्कोर बनाने से नहीं रोक सके।

Editor's Pick