×

मेरे लिए ये ड्रीम फाइनल रहा : आदित्‍य सरवटे

विदर्भ की ओर से मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने कुल 11 विकेट लिए।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 7, 2019 1:10 PM IST

विदर्भ को लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आदित्‍य सरवटे ने इसे ड्रीम फाइनल करार दिया है।

पढ़ें: सौराष्‍ट्र के गेंदबाजों ने मौजूदा चैंपियन विदर्भ को झकझोरा

विदर्भ ने सौराष्ट्र को गुरुवार को 78 रन से हराकर लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्‍जा किया। विदर्भ को सौराष्ट्र के खिलाफ खिताब बरकरार रखने के लिए पांचवें और आखिरी दिन पांच विकेट की जरूरत थी। दूसरी ओर जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही सौराष्ट्र टीम को 148 रन और चाहिए थे।

पढ़ें: वसीम जाफर के शतक से मजबूत स्थिति में विदर्भ

मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने अंतिम दिन पांच में से तीन विकेट लिए। उन्‍होंने मैच में 57 रन देकर 11 विकेट चटकाए जिसमें दूसरी पारी के छह विकेट शामिल है।

सरवटे ने दूसरी पारी में 49 रन बनाए थे जिसकी बदौलत विदर्भ की टीम ने सौराष्ट्र के सामने 206 रन का लक्ष्य रखा था।

प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद सरवटे ने कहा, ‘ पहले तो मैं सौराष्‍ट्र की टीम को बधाई देना चाहूंगा। मेरे लिए ये ड्रीम फाइनल था। दूसरी पारी में स्‍ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो रहा था। मैंने निचले क्रम के बल्‍लेबाजों के साथ मिलकर महत्‍वपूर्ण रन बनाना जारी रखा।’

विदर्भ ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे जबकि उसकी दूसरी पारी 200 रन पर सिमट गई थी। सौराष्‍ट्र की टीम ने पहली पारी में 307 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए।