रणजी ट्रॉफी 2018-19 ग्रुप सी मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शांतनु मिश्रा (78 रन) और सुभ्रांशु सेनापति (नाबाद 72) के अर्धशतकों के दम पर ओडिशा ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर को आठ विकेट से पराजित कर छह अंक हासिल किये।
ग्रुप सी तालिका में ओडिशा के अब सात मैचों में 19 अंक हो गये हैं और टीम पांचवें स्थान पर चल रही है। वहीं, जम्मू कश्मीर 13 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। पहली पारी में 127 रन बनाने वाली जम्मू कश्मीर ने सुबह सात विकेट पर 272 रन से खेलते हुए दूसरी पारी में 391 रन बनाकर ओडिशा को जीत के लिये 196 रन का लक्ष्य दिया।
ओडिशा ने सलामी बल्लेबाज शांतनु की अर्धशतकीय पारी और सुभ्रांशु के नाबाद 72 रन से 49.1 ओवर में दो विकेट पर 197 रन बनाकर तीसरी जीत दर्ज की। ओड़िशा ने पहली पारी में 323 रन बनाये थे। जम्मू कश्मीर के इरफान पठान दोनों पारियों में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। हालांकि पहली पारी में उन्होंने चार विकेट निकाले।
विदर्भ बनाम गुजरात
रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए में विदर्भ और गुजरात के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। विदर्भ ने इस मैच से तीन अंक प्राप्त कर नॉकआउट का अपना दावा मजबूत किया। गुजरात को इस ड्रॉ से एक अंक मिला। विदर्भ के छह मैचों में अब 21 अंक हो गए हैं जबकि गुजरात के सात मैचों में 19 अंक हैं।
पहली पारी में 164 रन से पिछड़ने वाली गुजरात की टीम अंतिम दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 22 रन से आगे खेलने उतरी। टीम ने जब छह विकेट पर 214 रन बनाए थे तब नतीजा नहीं निकलता देख दोनों कप्तान मैच ड्रॉ कराने को राजी हो गए।
गुजरात की ओर से रुजुल भट ने नाबाद 64 रन बनाए जबकि मनप्रीत जुनेजा और करण पटेल ने 42-42 रन की पारियां खेली। बायें हाथ के स्पिनर अक्षर कर्णेवार ने पांच विकेट चटकाए लेकिन विदर्भ को जीत नहीं दिला सके।
राजस्थान बनाम हरियाणा
रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी का मुकाबला राजस्थान और हरियाणा के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ। राजस्थान ने इस मैच से तीन अंक हासिल किये। राजस्थान की टीम ग्रुप सी तालिका में पांच जीत और दो ड्रॉ से 37 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है जबकि हरियाणा के सात मुकाबलों में 16 अंक हैं।
राजस्थान ने पहली पारी छह विकेट पर 490 रन पर घोषित की थी जबकि हरियाणा की पहली पारी महज 118 रन पर सिमट गयी थी। हरियाणा की टीम अंतिम दिन दूसरी पारी में आठ विकेट पर 462 रन बना चुकी थी। उन्होंने सुबह तीन विकेट पर 244 रन से खेलना शुरू किया। चेतन्य बिश्नोई ने 87 रन की पारी को 94 रन और प्रमोद चंदीला ने 42 रन को 73 रन में तब्दील किया।
जयंत यादव 66 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि संजय पहल ने 50 रन बनाये। राजस्थान के राहुल चहर ने पांच विकेट अपने नाम किये।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.