रणजी ट्रॉफी: त्रिपुरा ने पहले दिन झारखंड के खिलाफ बनाए 247/8

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में रविवार को राउंड-8 की शुरुआत हुई।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 30, 2018, 07:39 PM IST

Published On Dec 30, 2018, 07:39 PM IST

Last UpdatedDec 30, 2018, 07:39 PM IST

bat ball

त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2018-19 के ग्रुप सी मैच के शुरूआती दिन स्टंप तक आठ विकेट गंवाकर 247 रन बना लिये। झारखंड ने टॉस जीतकर त्रिपुरा को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। त्रिपुरा के लिये शीर्षक्रम में सिर्फ उदयन बोस ने 44 रन की पारी खेली जबकि राजीब साहा स्टंप तक 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। दूसरे छोर पर उनके साथ सौरभ दास दो रन बनाकर खेल रहे थे। राहुल शुक्ला ने 38 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि आशीष कुमार और अनुकूल राय ने दो दो विकेट हासिल किये।

पढ़ें:- उम्मीद है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा: जसप्रीत बुमराह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सेना बनाम ओडिशा

बायें हाथ के स्पिनर अरुण बामल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सेना ने रणजी ट्राॅफी एलीट ग्रुप सी मैच में रविवार को ओडिशा को पहली पारी में 177 रन पर ऑलआउट कर दिया।

पढ़े:- मेलबर्न जीत ‘किंग’ कोहली ने की ‘दादा’ सौरव गांगुली की बराबरी

बामल ने 61 रन देकर चार विकेट लिये। सच्चिदानंद पांडे और दिवेश पठानिया ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। ओडिशा के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। इनमें निचले क्रम के बल्लेबाज अभिषेक रावत ने सर्वाधिक 56 रन बनाये। उनके अलावा कप्तान बिप्लव सामंत्रे ने 41 और देबाशीष सामंत्रे ने 26 रन बनाये।

Editor's Pick