- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19: Karnataka vs Rajasthan, Day 2
रणजी ट्रॉफी: विनय कुमार ने बल्ले से 87 रन बना कर्नाटक को संकट से निकाला
रणजी ट्रॉफी 2018-19 में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं।
Published On Jan 16, 2019, 08:27 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2019, 08:27 PM IST
Vinay Kumar (File Photo) © IANS
तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2018-19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 83 रन बनाए और कर्नाटक को बढ़त दिलाई।
पहली पारी के आधार पर कर्नाटक ने राजस्थान के खिलाफ फिलहाल 28 रनों की बढ़त बनाई हुई है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 11 रन बना लिए हैं।
पढ़ें:- सबसे बड़े मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्राइक रेट में नंबर वन
कर्नाटक ने दूसरे दिन मंगलवार के अपने स्कोर 12 रनों से आगे खेलना शुरू किया और नियमित अंतराल पर विकेट खोए जिसके कारण एक समय उसका स्कोर नौ विकेट पर 166 रन हो गया। इसके बाद विनय ने रोनित मोरे (10) के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की औैर कर्नाटक को बढ़त दिला दी।
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लौटने के बाद घर से बाहर नहीं निकले हार्दिक पांड्या
राजस्थान के लिए पहली पारी में राहुल चहर ने पांच और तनवीर उल-हक ने तीन विकेट लिए जबकि दीपक चहर को दो विकेट मिले। पहले दिन राजस्थान अपनी पहली पारी में 224 रनों पर सिमट गई थी।
(एजेंसी)