जलज सक्‍सेना ने निकाले नौ विकेट, दिल्‍ली को पारी और 27 रन से मिली हार

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन के राउंड-6 में मैच खेला गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 16, 2018, 01:29 PM IST

Published On Dec 16, 2018, 01:29 PM IST

Last UpdatedDec 16, 2018, 01:29 PM IST

Jalaj Saxena @ Jalaj Saxena’s Facebook page

Jalaj Saxena @ Jalaj Saxena’s Facebook page

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के राउंड-6 के दौरान रविवार को मैच के तीसरे ही दिन केरल ने दिल्‍ली को पारी और 27 रनों से करारी मात दी। केरल के जलज सक्‍सेना ने पहली पारी में छह विकेट हाल तो दूसरी पारी में तीन विकेट आने नाम कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

केरल के 320 रनों के सामने दिल्‍ली की टीम पहली पारी में महज 139 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। फॉलोऑन पर खेलने के बाद दिल्‍ली दूसरी पारी में भी महज 154 रन ही बना सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पर्थ टेस्ट की पहली पारी में लियोन ने झटके 5 विकेट, मुरलीधरन के बराबर पहुंचे

केरल ने मैच के दूसरे दिन दिल्‍ली को फॉलोऑन पर खेलने के लिए बुलाया। दिन का खेल खत्‍म होते-होते ही फॉलोऑन खेल रही दिल्‍ली ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। दूसरी पारी में दिल्‍ली के सभी शुरुआती छह बल्‍लेबाज फ्लॉप रहे। महज 83 रन के स्‍कोर पर दिल्‍ली ने अपने आठ विकेट खो दिए। निचले क्रम के बल्‍लेबाज अनुज रावत 31(55), शिवम शर्मा 33(56) और सुबोत भाटी 30(34) ने महत्‍वपूर्ण पारी खेलकर किसी तरह स्‍कोर को 154 तक पहुंचाया। हालांकि जलज सक्‍सेना और संदीप वारियर के 3-3 विकेट और बासिल थंपी, सिजमोन जोसफ ने 2-2 विकेट निकाल दिल्‍ली की पारी का अंत किया।

पढ़ें: कोहली को बड़ी पारी खेलने से रोका, ड्रॉप कैच पर दिया आउट?

इससे पहले दिल्‍ली ने पहली पारी के दौरान महज 139/10 रन ही बनाए थे। जोंटी सिद्धू ने सर्वाधिक 41 रनाें की पारी खेली।  इसके अलावा ध्रूव शौरी और शिवांक वशिष्ठ ने 30-30 रन का योगदान दिया। केरल की तरफ से जलज सक्‍सेना ने पहली पारी के दौरान छह विकेट हॉल अपने नाम किया था।

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केरल की तरफ से पोन्‍नम राहुल ने 129 गेंद पर 77 रन बनाए थे। वहीं, वी. मनोहरन 77(178) और जलज सक्‍सेना 68(113) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्‍ली के शिवम शर्मा ने छह विकेट हॉल अपने नाम कर केरल को 320 रनों में ऑलआउट करने में बड़ा योगदान दिया।

Editor's Pick