• Home
  • News
  • Ranji Trophy 2018-19: Madhya Pradesh vs Andhra, kerala vs Himachal Pradesh, Bihar vs Himachal Pradesh

रणजी ट्रॉफी: 8वें, 9वें और 10वें नंबर के बल्‍लेबाज ने खेली बड़ी पारी, संभला बिहार

रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में क्‍वाटर फाइनल से पहले आखिरी राउंड के मैच खेले जा रहे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2019, 08:35 PM IST

Published On Jan 08, 2019, 08:35 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2019, 08:35 PM IST

bat ball © Getty Images

कप्तान यशपाल शर्मा के नाबाद 84 रन से मणिपुर ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मैच के दूसरे दिन मंगलवार को दूसरी पारी में सात विकेट पर 217 रन बना लिये। मणिपुर की कुल बढ़त 116 रन की हो गयी है और उसके तीन विकेट बचे हैं।

यशपाल ने प्रियोजीत सिंह (64) के साथ तीसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी कर बिहार को परेशानी में डाला। यशपाल ने 142 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके लगाये।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने चार जबकि समर कादरी ने तीन विकेट लिये। इससे पहले बिहार ने पांच विकेट पर 107 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 257 रन बनाये। आठवें, नौवें, दसवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आये कप्तान आशुतोष(38), विवेक कुमार (40) और कादरी (32) ने बल्ले से अच्छा योगदान दिया और टीम के स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया।

पढ़ें:- सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया

मणिपुर के लिए प्रियोजीत और बी. कोंथोजाम ने पांच-पांच विकेट लिये।

मध्‍य प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश

हरफनमौला गिरिनाथ रेड्डी (29 रन पर छह विकेट) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से आंध्र ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच में मंगलवार को दूसरे दिन मध्यप्रदेश की पहली पारी को 90 रन पर समेट दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 198 रन बना लिये जिससे उनकी कुल बढ़त 239 रन हो गयी। मध्यप्रदेश को नॉकआउट में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है लेकिन टीम की पहली पारी में तीन विकेट पर 24 रन से आगे खेलते हुए 90 रन पर ढेर हो गयी। तेज गेंदबाज गिरिनाथ रेड्डी के छह विकेट के अलावा विजय कुमार ने दो और केवी शशिकांत और जी मनीष ने एक-एक विकेट लिये।

पढ़ें:- भारत में खेला जाएगा IPL का 12वां सीजन, 23 मार्च से शुरू होंगे मैच

पहली पारी में 42 रन की बढ़त लेने वाली आंध्र की टीम ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की लेकिन सीआर ज्ञानेश्वर (43) और प्रशांत कुमार (44) की पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी टूटने के बाद पारी लड़खड़ा गयी। स्टंप के समय करण शिंदे 45 और केवी शशिकांत आठ रन बना कर खेल रहे थे। मध्यप्रदेश के लिए दूसरी पारी में गौरव यादव, कुलदीप सेन और शुभम शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।

केरल बनाम हिमाचल प्रदेश

केरल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश को 297 रन पर समेटने के बाद सलामी बल्लेबाज पोन्नम राहुल के नाबाद शतक से स्टंप तक पहली पारी में पांच विकेट पर 219 रन बना लिये हैं।

पढ़ें:- भारत में खेला जाएगा IPL का 12वां सीजन, 23 मार्च से शुरू होंगे मैच

राहुल 195 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 103 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं जबकि दूसरे छोर पर संजू सैमसन 32 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश ने सुबह सात विकेट पर 257 रन से आगे खेलना शुरू किया। अंकित कलसी 89 रन पर खेल रहे थे। उन्‍होंने मंगलवार को अपना शतक पूरा किया लेकिन वो 101 रन पर आउट हो गये, इसके लिये उन्होंने 202 गेंद खेलीं जिसमें 12 चौके जड़े थे।

एम डी नीधिश ने 24 ओवर में 88 रन देकर छह विकेट हासिल किये जबकि बासिल थम्पी और संदीप वारियर को दो दो विकेट मिले।

Editor's Pick