रणजी ट्रॉफी: बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 317 रन से रौंदा
इस जीत से बिहार को 7 अंक मिले।
Published On Dec 08, 2018, 03:58 PM IST
Last UpdatedDec 08, 2018, 03:58 PM IST
bat-ball
खब्बू स्पिनर आशुतोष अमन के सात विकेट के दम पर बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में शनिवार को तीसरे दिन अरुणाचल प्रदेश की दूसरी पारी 135 रन पर समेट कर पारी और 317 रन से जीत दर्ज की।
पहली पारी में चार विकेट लेने वाले आशुतोष ने दूसरी पारी में 13.4 ओवर में 14 रन देकर सात विकेट लिए। इस जीत से बिहार को सात अंक मिले।
पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच बने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव रिक्सन
पहली पारी में मात्र 84 रन पर सिमटने वाली अरुणाचल प्रदेश की टीम ने तीसरे दिन की शुरुआत एक विकेट पर 98 रन से की लेकिन समर्थ सेठ (58) और अखिलेश साहनी (25) की 54 रन की साझेदारी टूटते ही पारी लड़खड़ा गई। इस जोड़ी को आशुतोष ने साहनी का विकेट लेकर तोड़ा।
बिहार ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 536 रन पर समाप्त की थी जिसके लिए दोहरा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज इंद्रजीत कुमार (222) प्लेयर ऑफ मैच रहे।
संक्षिप्त स्कोर:
अरुणाचल प्रदेश : पहली पारी में 84 रन। दूसरी पारी में 135 रन (समर्थ सेठ 58, आशुतोष अमन 14/7)।
बिहार: पहली पारी 5 विकेट पर 536 रन पर घोषित (इंद्रजीत कुमार 222, बाबुल कुमार 98)।