- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19-Plate-Group-Round-8-Day-4-Milind-Kumar-century-helps-Sikkim-draw-with-Meghalaya
रणजी ट्रॉफी 2018-219: मिलिंद के शतक से सिक्किम ने मेघालय को ड्रॉ पर किया मजबूर
भुवनेश्वर में खेले गए इस मैच में मेघालय ने पहली पारी 7 विकेट पर 826 रन बनाकर घोषित की थी।
Published On Jan 02, 2019, 04:35 PM IST
Last UpdatedJan 02, 2019, 04:35 PM IST
bat-ball
मिलिंद कुमार के नाबाद शतक और सलामी बल्लेबाज निलेश लामिचांसे की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सिक्किम ने मेघालय के खिलाफ प्लेट ग्रुप रणजी ट्रॉफी 2018-19 राउंड 8 का मुकाबला ड्रॉ करा लिया।
भुवनेश्वर में खेले गए इस मैच में मेघालय ने पहली पारी 7 विकेट पर 826 रन बनाकर घोषित की थी। सिक्किम की पहली पारी 219 रन पर सिमट गई थी। फॉलोऑन खेलने पर मजबूर सिक्किम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 304 रन बनाए।
पढ़ें: गुजरात ने महाराष्ट्र को पारी और 130 रन से रौंदा
सिक्किम ने तीसरे दिन मंगलवार को दूसरी पारी में 2 विकेट पर 72 रन बनाए थे। लामिचांसे 38 और आशीष थापा 6 रन पर नाबाद लौटे थे। दोनों ने चौथे और अंतिम दिन के खेल की शुरुआत की।
दिन का पहला विकेट थापा के रूप में गिरा। थापा को 43 रन के निजी योग पर गुरिंदर सिंह की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी ने कैच किया। इसके बाद लामिचांसे भी 241 गेंदों पर 70 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
162 रन के कुल योग पर चौथा विकेट गिरने के बाद दिल्ली के मिलिंद कुमार और भूटिया ने पारी को संभाला। मिलिंद ने 121 गेंदों पर 20 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली।
पढ़ें: गोवा को रौंद राजस्थान फिर टॉप पर पहुंचा
भूटिया 89 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। मौजूदा सीजन में सिक्किम का एक मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बचा हुआ है। मेघालय की ओर से गुरिंदर सिंह ने 84 रन देकर तीन विकेट लिए।