रणजी ट्रॉफी: बिहार ने सिक्कम को 395 रन से रौंदा
आशुतोष अमन ने पहली पारी में भी 5 विकेट लिया था। उन्होंने 41 रन देकर 10 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
Published On Nov 30, 2018, 07:51 PM IST
Last UpdatedNov 30, 2018, 07:51 PM IST
Cricket-bat-and-ball
आशुतोष अमन (22/5) और समर कादरी (32/5) की फिरकी गेंदबाजी के आगे सिक्किम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।
इन दोनों गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के बूते बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के इस मैच को तीसरे दिन 395 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
पहली पारी में 207 रन से पिछड़ने के बाद सिक्किम को दूसरी पारी में जीत के लिए 504 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 108 रन पर आउट हो गई। सिक्किम की ओर से बिपुल शर्मा ने सबसे अधिक 32 रन की पारी खेली जबकि ली योंग लेपचा ने 23 रन का योगदान दिया।
आशुतोष ने पहली पारी में भी 5 विकेट लिया था। उन्होंने 41 रन देकर 10 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
बिहार ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 4 विकेट पर 150 रन से की और उसने 7 विकेट पर 296 रन पर पारी घोषित कर दी।
इससे पहले बिहार की पहली पारी में 288 रन के जवाब में सिक्किम की टीम 81 रन पर आउट हो गई थी।
(इनपुट-एजेंसी)