रणजी ट्रॉफी 2018-19: पंजाब ने मनदीप सिंह को दी टीम की कमान
रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन एक नवंबर से शुरु हो रहा है।
Published On Oct 29, 2018, 06:56 PM IST
Last UpdatedOct 29, 2018, 06:56 PM IST
Mandeep Singh (File Photo) © AFP
रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन की शुरुआत गुरुवार एक नवंबर से विशाखापत्तनम में होने जा रही है। यहां पहला मुकाबला आंध्र प्रदेश और पंजाब के बीच खेला जाएगा। पंजाब ने मुकाबले से पहले अपनी रणजी टीम के कप्तान की घोषणा कर दी है।
इस सीजन में बल्लेबाज मनदीप सिंह पंजाब के कप्तान होंगे। पंजाब क्रिकेट संघ के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान को उप कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
कपूर ने बयान में कहा, ‘‘पंजाब रणजी टीम में युवा और अनुभव का मिश्रण है। टीम में शुभमान गिल, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, मयंक मार्कंडेय युवा खिलाड़ी है जबकि मनदीप सिंह, गुरकीरत मान, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सरां जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।’’
पंजाब की रणजी टीम
शुभमन गिल, जीवनजोत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह (कप्तान), सनवीर सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा,मयंक मार्कंडेय, अर्पित पन्नू, विनय चौधरी, सिद्धार्थ कौल, शुबेक गिल, बलतेज सिंह, बरिंदर सरां और शरद लुम्बा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)