add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रणजी ट्रॉफी: विदर्भ के खिलाफ उत्तराखंड पर पारी की हार का खतरा

विदर्भ ने दिन की शुरुआत 6 विकेट के नुकसान पर 559 रनों के साथ की

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 18, 2019 6:17 PM IST

मौजूदा चैंपियन विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड को संकट में डाल दिया है।

पढ़ें: शास्त्री ने कहा- सचिन से भी शांत हैं धोनी, 40 साल में आते है ऐसे खिलाड़ी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए और चौथे दिन का खेल खत्‍म होने तक उसने उत्तराखंड की दूसरी पारी में पांच विकेट महज 152 रनों पर ही चटका दिए हैं। उत्तराखंड अब भी विदर्भ के पहली पारी में बनाए गए कुल स्‍कोर से 122 रन पीछे है और उसके पांच विकेट ही बाकी हैं ऐसे में उस पर हार का संकट साफ तौर पर मंडरता दिख रहा है।

विदर्भ ने दिन की शुरुआत 6 विकेट के नुकसान पर 559 रनों के साथ की थी। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज आदित्य सारवते (102) ने अपना शतक पूरा किया। वह 628 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 185 गेंदों का सामना किया और 11 चौके जड़े।

पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर, औसत पहुंचा 103 के पार

इसी स्कोर पर उमेश यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। एक रन बाद रजनीश गुरबानी को मयंक मिश्रा ने आउट कर विदर्भ की पारी को समेट दिया दिया। विदर्भ के लिए पहली पारी में वसीम जाफर ने 206 और संजय रामास्वामी ने 141 रनों की पारियां खेलीं। अक्षय वाडकर ने 98 रन बनाए।

उत्तराखंड को शुरुआत तो अच्छी मिली थी। कप्तान विनीत सक्सेना (27) और कर्ण कौशल (76) ने टीम के लिए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। विनीत को उमेश ने आउट किया। वैभव भट्ट 11 गेंदे खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल पाए।

कौशल की पारी का अंत सारवते ने 132 के कुल स्कोर पर किया। उन्होंने अपनी पारी में 137 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा दो छक्के जड़े। अविनाश सुधा (28) 152 के कुल स्कोर पर उमेश का तीसरा शिकार बने। वैभव सिंह परमार (8) को आउट कर सरवाटे ने उत्तराखंड को पांचवां झटका दिया।

(इनपुट-आईएएनएस)