- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ranji Trophy 2018-19: Railway vs Maharastra, elite group A, Round 9, day 2
रणजी ट्रॉफी: रेलवे ने महाराष्ट्र पर दर्ज की पारी और 58 रन से बड़ी जीत
महाराष्ट्र और रेलवे दोनों ही क्वाटर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।
Published On Jan 08, 2019, 03:34 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2019, 03:34 PM IST
बायें हाथ के स्पिनरों अविनाश यादव (71 रन पर पांच विकेट) और हर्ष त्यागी (29 रन पर चार विकेट) की फिरकी के जादू से रेलवे ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में एलीट ग्रुप ए मैच में मंगलवार को दूसरे दिन महाराष्ट्र को पारी और 58 रन से मात दी।
पढ़े:- स्मिथ-वार्नर की वापसी से नहीं होगा ऑस्ट्रेलिया की समस्या का समाधान: शेन वार्न
पहली पारी में महज 70 रन पर ऑलआउट होने वाली महाराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में भी 131 रन ही बना पाई। महाराष्ट्र के लिए सत्यजीत बाचव ने सर्वाधिक 27 रन बनाये। महाराष्ट्र के बल्लेबाजों के पास अविनाश और हर्ष की स्पिन गेंदबाजी का काेई जवाब नहीं था और पूरी टीम दूसरी पारी में मात्र 39.1 ओवर ही खेल सकी। अविनाश ने पहली पारी में भी चार विकेट लिये थे।
पढ़ें:- सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया
रेलवे ने दिन की शुरुआत नौ विकेट पर 184 रन से की। कप्तान महेश रावत ने 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने हुए अनुरीत सिंह के साथ दसवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। जिससे टीम ने 259 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 189 रन की बढ़त कायम की।
अनुरीत 36 रन पर नाबाद रहे जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रावत ने 52 रन से आगे खेलते हुए 89 रन बनाये। महाराष्ट्र की ओर से बाचव ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 108 रन देकर आठ विकेट लिये। रेलवे को इस जीत से सात अंक मिले लेकिन दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट चरण से बाहर हो चुकी है।