रणजी ट्रॉफी 2018-19, राउंड 3: हरियाणा ने गोवा को 143 रन से हराया

दूसरी पारी में शतक लगाना वाले हरियाणा टीम ने बल्लेबाज प्रमोद चंडीला मैन ऑफ द मैच रहे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 04:06 PM IST

Published On Nov 23, 2018, 04:06 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 04:06 PM IST

Jayant Yadav © IANS

गेंदबाज आशीष हुड्डा की करियर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में गोवा को 143 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी 2018-19 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की।

रोहतक में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन गोवा के सामने 285 रन का लक्ष्य था लेकिन उनकी टीम आखिरी दिन 141 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी तरफ से एस प्रभुदेसाई ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। हरियाणा के लिए आशीष हुड्डा ने 54 रन देकर छह और हर्षल पटेल ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरियाणा ने अपनी पहली पारी में हिमांशू राणा की 86 रनों की पारी की मदद से 276 रनों का स्कोर बनाया था। जिसके बाद पुनीष मेहता (चार विकेट ) आशीष हुड्डा (तीन विकेट) ने मिलकर गोवा को 177 रन पर आउट कर दिया था।

प्रमोद चंडीला की 122 रनों की धमाकेदार पारी की मदद से हरियाणा ने दूसरी पारी में 185 रन बनाकर गोवा के सामने 285 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे गोवा टीम हासिल नहीं कर सकी और तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

Editor's Pick