रणजी ट्रॉफी राउंड 3: तेज गेंदबाजों के दम पर उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 178 रन से हराया

पहली पारी में उत्तराखंड के सौरभ रावत ने शानदार दोहरा शतक जड़ा था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 03:48 PM IST

Published On Nov 23, 2018, 03:48 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 03:48 PM IST

Former Delhi allrounder Rajat Bhatia is leading debutants Uttarakhand this season. (file photo)

तेज गेंदबाज दीपक धोपोला की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड ने भुवनेश्वर में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन सिक्किम को पारी और 178 रन से करारी शिकस्त देकर रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 582 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में सिक्किम की टीम 264 रन पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन करना पड़ा। सिक्किम ने आज सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 27 रन से आगे बढ़ायी लेकिन उसकी टीम लंच के तुरंत बाद 140 रन पर ढेर हो गयी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिक्किम की तरफ से पहली पारी में शतक जड़ने वाले अनुभवी मिलिंद कुमार (61) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। उत्तराखंड की तरफ से धोपोला ने 44 रन देकर चार जबकि एम रंगराजन और वैभव पंवार ने दो-दो विकेट लिये।

उत्तराखंड की यह तीन मैचों में तीसरी जीत है। इस जीत से उसे बोनस सहित सात अंक मिले और उसके अब 20 अंक हो गये हैं। पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने वाले सिक्किम को पहली बार हार का सामना करना पड़ा। उसके 13 अंक हैं।

(आईएएनएस न्यूज)

Editor's Pick